Home BUSINESS NEWS HINDI टाटा के इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी को लेकर हैं 2...

टाटा के इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी को लेकर हैं 2 बड़े अपडेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tata communications share: वैसे तो मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर बिना किसी बड़े बदलाव के बंद हुए। हालांकि, शॉर्ट टर्म में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के स्टॉक पर दो घटनाओं का असर पड़ सकता है। आइए शेयर के परफॉर्मेंस और कंपनी से जुड़ी खबरों के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि मौजूदा सेशन में टाटा कम्युनिकेशंस का स्टॉक 0.95% गिरकर 1973.30 रुपये पर बंद हुआ है।

टाटा कम्युनिकेशंस का ऐलान?

टाटा कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को भारत और सिंगापुर के बीच सबसी (समुद्र के नीचे बिछने वाली) केबल इंफ्रास्ट्रक्चर में रणनीतिक निवेश की घोषणा की। इसके तहत कंपनी बड़ी मात्रा में फाइबर कैपेसिटी हासिल करेगी ताकि दोनों देशों के उभरते AI हब के बीच कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस को मजबूत किया जा सके।

कंपनी मुंबई और सिंगापुर के बीच एक नया सबसी केबल सिस्टम जोड़कर और चेन्नई को सिंगापुर से जोड़ने वाले एक नए सबसी केबल सिस्टम में कंसोर्टियम मेंबर के तौर पर निवेश करके अपने टाटा ग्लोबल नेटवर्क (TGN) की क्षमताओं को बढ़ा रही है। कंपनी के मुताबिक चेन्नई-सिंगापुर केबल सिस्टम के 2029 की चौथी तिमाही तक सर्विस के लिए तैयार होने की उम्मीद है।

कमर्शियल पेपर का अलॉटमेंट

कंपनी ने कुल 350 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर जारी और अलॉट किए हैं। कंपनी के अनुसार, इन कमर्शियल पेपर का आवंटन 6.80% प्रति वर्ष की डिस्काउंट रेट पर किया गया है। इनकी जारी करने की तारीख 29 जून 2026 थी जबकि रिडेम्पशन (भुगतान) की तारीख 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। बता दें कि कमर्शियल पेपर एक शॉर्ट टर्म डेब्ट इंस्ट्रयुमेंट होता है, जिसके जरिए कंपनियां अपनी वर्किंग कैपिटल और अन्य शॉर्ट टर्म वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार से फंड जुटाती हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस का मुनाफा 74.6 प्रतिशत घटकर 263.25 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,040.34 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। यह मुनाफा चेन्नई में एक भूखंड को एक सहयोगी कंपनी को बेचने से हुई एकमुश्त कमाई और साथ ही टाटा कम्युनिकेशन्स पेमेन्ट्स साल्युशंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने से मिली रकम के कारण हुआ था।

कंपनी की परिचालन से होने वाली आय वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.4 प्रतिशत बढ़कर 6,554.15 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 5,990.35 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 27.9 प्रतिशत घटा जबकि परिचालन से होने वाली आय में 5.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुनाफा 45.4 प्रतिशत घटकर 1,001.57 करोड़ रुपये रहा। जबकि परिचालन से होने वाली आय 7.3 प्रतिशत बढ़कर 24,802.72 करोड़ रुपये रही।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN