Home LIFESTYLE NEWS HINDI टैनिंग होगी गायब और निकलेगी डेड स्किन, रोजाना यूज के लिए यहां...

टैनिंग होगी गायब और निकलेगी डेड स्किन, रोजाना यूज के लिए यहां बताए तरीके से बनाएं नेचुरल स्क्रब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन को रोजाना केयरिंग की जरूरत होती है क्योंकि स्किन रोज धूल, प्रदूषण, पसीना, धूप और तनाव का सामना करती है। ऐसे में घर पर नेचुरल स्क्रब बनाकर तैयार करें। इसे स्क्रब को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है। 

बारिश के मौसम में स्किन को थोड़ी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से स्किन चिपचिपी हो जाती है और गर्मी की वजह से पसीन बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में जब पसीना स्किन पर सूख जाता है तो यह बाहर की धूल, मेकअप और तेल के साथ मिलकर पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में रोजाना स्किन को देखभाल की जरूरत होती है। इससे मुंहासे और काले घेरे जैसी समस्याएं रुकती हैं और उम्र से पहले आने वाले झुर्रियों जैसे लक्षण कम होते हैं। आप रोजाना के स्किन केयर में घर के बने नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्क्रब टैनिंग दूर करने और डेड स्किन हटाने में मददगार साबित हो सकता है। यहां सीखिए कैसे बनाएं ये स्क्रब और रोजाना इसे कैसे इस्तेमाल करें।

नेचुरल स्क्रब कैसे बनाएं

इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको चाहिए गुलाब की पंखुड़ियां, संतरे के छिलके, मसूर की दाल, मूंग दाल, मंजीष्ठा और केसर। इस सभी चीजों को अच्छी तरह से धोकर सूखा लें और सूखने के बाद इनका महीन पाउडर बना लें। अब एक कांच के कंटनेर में सबकी समान मात्रा मिला लें। केसर को पीसने की जरूरत नहीं है आप इसके धागों को स्क्रब में मिला सकते हैं। इस ड्राई स्क्रब को एक कंटेनर में स्टोर करके रख दें।

कैसे इस्तेमाल करें नेचुरल स्क्रब

इस स्क्रब को इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में पाउडर निकालें और फिर इसका पेस्ट बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। अच्छी तरह से एक पेस्ट बनाने के बाद इसका इस्तेमाल करें। इसे गीले शरीर पर थोड़ा-थोड़ा लेकर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मलें।अच्छी तरह से सभी तरफ लगाने के बाद इसे पानी से धो लें।

क्या हैं इस स्क्रब में इस्तेमाल होने वाली चीजों के फायदे

1) गुलाब की पंखुड़ियां स्किन को आराम देती हैं और नैचुरल चमक लाती हैं। ये स्क्रब में एक अच्छी खुशबी देती हैं।

2) संतरे के छिलके धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करते हैं और रंगत निखारने में मदद करते हैं।

3) मसूर की दाल त्वचा को मुलायम बनाती है और डेड सेल्स को हटाती है।

4) मूंग दाल पोर्स को साफ करती है और नैचुरली टैनिंग हटाती है।

5) मंजीष्ठा आयुर्वेद में त्वचा की रंगत और स्किन साफ करने के लिए जानी जाती है।

6) केसर चमक बढ़ाती है और त्वचा को हेल्दी ग्लो देती है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN