Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टॉक्सिक के फेलियर पर यश को लेकर बोले अक्षय ओबेरॉय- किसी का...

टॉक्सिक के फेलियर पर यश को लेकर बोले अक्षय ओबेरॉय- किसी का इंतजार नहीं करते और खुद पर…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/ykk_1789556908432_ULOP_1789556920603_ZiA8_a8c893a8-0229-4d90-8ed0-d204b886d8b8_WKF7.jpg

अक्षय ओबेरॉय ने यश की फिल्म टॉक्सिक में काम किया है। अब अक्षय ने फिल्म के ना चलने पर अपनी बात रखी है और साथ ही यश के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी बताया।

यश की फिल्म टॉक्सिक से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। इसको लेकर काफी बज था, लेकिन फिल्म उस हिसाब से चली नहीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म के ना चलने पर यश का तो अब तक रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन उनके को-स्टार अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म को मिले रिस्पॉन्स और यश को लेकर बात की।

फिल्म के फेलियर को एक्सेप्ट करना मुश्किल था

कड़क के साथ पॉडकास्ट में अक्षय ने फिल्म की परफॉर्मेंस पर बात की और माना कि टॉक्सिक के फेलियर से डील करना मुश्किल था। वह बोले, ‘ये काफी मुश्किल था। अगर फिल्म चलती तो कुछ और ही सीन होता। ऐसा नहीं है कि हमेशा अच्छी फिल्में चलती हों। कभी तो हमने ऐसा भी देखा है कि बुरी फिल्में भी अच्छा बिजनेस करती हैं।’

दुख की बात है कि फिल्म चली नहीं

अक्षय ने आगे कहा, ‘जब आप किसी प्रोजेक्ट में गहराई के साथ इन्वॉल्व हो जाते हैं तो आप उसकी हर डिटेल को अच्छे से समझते हैं। हमने अपना सब दे दिया था प्रोजेक्ट के लिए। लेकिन पता नहीं फिल्म क्यों नहीं चली। ये बहुत ही दुख की बात है कि फिल्म चली नहीं, लेकिन मुझे गर्व है कि मैं फिल्म का हिस्सा रहा।’

अक्षय ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को दिया। हमने इसे इंटरनेशनल लेवल पर शूट किया और इसकी तैयारी भी ऐसी की थी, लेकिन लगता है इन सबके बीच हम अपने टारगेट को मिस कर गए।’

टॉक्सिक के फेलियर के लिए कोई और नहीं जिम्मेदार

अक्षय का हालांकि कहना है कि वह इसके लिए किसी को ब्लेम नहीं करते हैं। वह बोले, ‘मैं इसके लिए किसी को भी ब्लेम नहीं करूंगा। मुझे बस पता है कि सबने काफी अच्छा काम किया है। टॉक्सिक में काम करते वक्त हम परिवार की तरह बन गए थे। हमने तो अपना बेस्ट दिया, लेकिन जो रिजल्ट आया वो हमारे कंट्रोल में नहीं था।’

क्या यश ने टॉक्सिक को किया कंट्रोल

ऐसी खबरें थीं कि यश ने टॉक्सिक को पूरा कंट्रोल किया और वह डायरेक्शन में भी इन्वॉल्व थे इस पर अक्षय ने कहा, ‘मुझे तो ऐसा नहीं लगा। जिन लोगों ने टिकट खरीदकर फिल्म देखी वो लोग अपना ओपीनियन दे सकते हैं। लेकिन मैं सेट पर मौजूद था और मैं जानता हूं कि मुझे सिर्फ एक इंसान ने डायरेक्ट किया और वो हैं गीतू मोहनदांस। मैं आशा करता हूं कि मुझे गीतू के साथ दोबारा काम करने का मौका मिले।’

यश को लेकर क्या बोले अक्षय

वहीं यश को लेकर अक्षय ने कहा कि वह काफी अलग हैं। मुझे नहीं पता कि मैं उन्हें कैसे एक्सप्लेन करूं बतौर इंसान वह कैसे हैं। मैं पहले से यश का फैन रहा हूं। उनका ऑरा ही अलग है। जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैं काफी इन्फ्लुएंस हुआ। वह वन मैन शो हैं। उन्होंने अकेले कन्नड़ फिल्म को पैन इंडिया फिल्म बनाया। टॉक्सिक के जरिए वह कन्नड़ सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाना चाहते थे। लेकिन फिल्म चली नहीं। लेकिन उन्होंने कोशिश तो की। वह काफी मेहनती हैं।

यश को है खुद पर विश्वास

अक्षय ने आगे यश को लेकर कहा, ‘वह किसी का इंतजार नहीं करते हैं। मेरे जैसे एक्टर्स, जो काम को लेकर भूखे हैं, हम प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को कॉल करते रहते हैं और काम मांगते हैं। लेकिन वह खुद पर विश्वास करते हैं। उनके डायरेक्टर्स आपको बताएंगे कि वह कितने सपोर्टिव हैं। वह हर फिल्म में इन्वॉल्व रहते हैं चाहे कोई उन्हें बतौर प्रोड्यूसर क्रेडिट दे या नहीं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN