Home LIFESTYLE NEWS HINDI ट्राई करें पनीर पेटीज की ये खास रेसिपी, घर पर मिलेगा बिल्कुल...

ट्राई करें पनीर पेटीज की ये खास रेसिपी, घर पर मिलेगा बिल्कुल बेकरी जैसा स्वाद!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बेकरी पर मिलने वाली पनी पेटीज का स्वाद अगर आपको पसंद है तो आप इसकी रेसिपी को घर पर भी ट्राई कर सकते हैं। ये स्वाद में बिल्कुल बेकरी पर मिलने वाली पेटीज जैसी लगती है। सीखिए, पनीर पेटीज की ये खास रेसिपी।

आलू पेटीज को आपने अपनी लाइफ में कभी ना कभी तो जरूर खाया होगा। बेकरी आइटम में कुकीज-नमकीन के अलावा सबसे ज्यादा बिकने वाली आइटम में से एक पैटीज भी है। इसे सालों से खाया जा रहा हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। ये काफी क्रंची और पतली लेयर में होती है। इसे बनाने का तरीका काफी अलग होता है इसे की सारी लेयरिंग के साथ अलग-अलग स्टफिंग डालकर तैयार किया जाता है। बेकरी जैसी पनीर पेटीज का स्वाद काफी अच्छा और अलग लगता है। इसमें पनीर की फिलिंग को चटपटा रखा जाता है। यहां सीखिए बेकरीजैसे स्वाद वाली पनीर पेटीज घर पर कैसे बनाएं।

बेकरी जैसी पनीर पेटीज बनाने की सामग्री

-250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर

-2 बड़े चम्मच तेल

-1 बड़ा चम्मच मक्खन

-1 बड़ा चम्मच जीरा

-1 कटा हुआ प्याज

-1 कटी हुई शिमला मिर्च

-आधा बड़ा चम्मच हल्दी

-आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आधा बड़ा चम्मच नमक

-1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

-1 बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स

-1 बड़ा चम्मच ओरिगैनो

-1 बड़ा चम्मच मेयोनेज़

-1 बड़ा चम्मच पिज़्ज़ा सॉस

-1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप

-ताजा हरा धनिया

-पफ पेस्ट्री शीट

-मक्खन और तिल

बेकरी जैसी पनीर पेटीज बनाने की विधि

1) बेकरी जैकी पनीर पेटीज बनाने के लिए तेल और मक्खन को गरम करें। इसमें जीरा, प्याज और शिमला मिर्च डालें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह भूनें।

2) फिर इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें। अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर के लिए पकने दें।

3) अब कद्दूकस किया हुआ पनीर, मेयोनेज, पिज्जा सॉस और केचप डालें। 3 से 4 मिनट तक पकाएं और ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें। स्टफिंग के लिए चटपटा पनीर तैयार है।

4) अब पेस्ट्री बनाने के लिए पफ पेस्ट्री को 4 चौकोर टुकड़ों में काटें और पनीर की फिलिंग भरें।

5) इसके किनारों पर पानी लगाएं और अच्छी तरह से मोड़ें और सील करें। इसे अच्छी तरह से सील करें ताकी खुलकर स्टफिंग बाहर ना आ जाए।

6) अब बेकिंग ट्रे पर रखें पेटीज को रखें और फिर मक्खन लगाएं। इसके अलावा मक्खन के साथ ऊपर तिल छिड़कें और हल्के कट लगाएं।

7) पेटीज बनाने के लिए पहले से गरम ओवन में 200°C पर 18-20 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक बेक करें।

8) अच्छी तरह से बेक करने के बाद पेटीज तैयार हो जाएगी फिर इसे केचअप से सर्व करें।

इन बातों का रखें ख्याल

पेटीज बनाने रे विए पफ शीट ठंडी रखें। इससे पेटीज ज्यादा अच्छी तरह फूलेगी और लेयर्स कुरकुरी बनेंगी।

इसकी फिलिंग में नमी कम रखें। बस ध्यान रखें कि पनीर की फिलिंग सूखी और मसालेदार हो, वरना पेटीज नरम हो सकती है।

पनीर को बारीक क्रम्बल करके या फिर छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। इससे फिलिंग अच्छी तरह सेट होती है।

तेज और समान गर्मी से पेटीज का बाहरी हिस्सा सुनहरा और कुरकुरा बनता है। इसलिए ओवन पहले से प्रीहीट करें।

इससे बेकरी जैसी चमकदार गोल्डन फिनिश देने के लिए ऊपर एग वॉश या दूध लगाएं। ये काफी जरूरी स्टेप है इसे मिस ना करें

पेटीज के बेक होने के बाद इसे तुरंत ढकने से बचना चाहिए। भाप से क्रस्ट नरम हो सकता है और कुछ मिनट खुला रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN