Home rss business hindi डिफेंस स्टॉक आज फिर से नए 52 वीक हाई पर, 6 महीने...

डिफेंस स्टॉक आज फिर से नए 52 वीक हाई पर, 6 महीने में 240% की तेजी, क्या अभी और तेजी बाकि?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Raymond Ltd का शेयर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का दाम 1 प्रतिशत की तेजी के बाद नए 52 वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ महीने से तूफानी तेजी देखने को मिली है। हालिया तेजी के बाद इनवेस्टर्स के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस मौके पर शेयरों को बेच देना चाहिए? या आने वाले समय में और उछाल देखने को मिलेगा।

बीएसई में आज रेमंड लिमिटेड का शेयर 1201 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1222.15 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 320.40 रुपये है।

एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चर में कंपनी ने किया प्रवेश

हाल ही में कंपनी को एक ऑर्डर मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उन्हें यह काम लीडिंग इंडियन एयरोस्पेस और डिफेंस ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर से मिला है। हालांकि, कंपनी ने ऑर्डर देने वाली संस्था का नाम नहीं बताया है। बता दें, इस नए कॉन्ट्रैक्ट के जरिए कंपनी को एयरोस्पेस बिजनेस में विस्तार करने में आसानी रहेगी।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

एसबीआई सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट सुदीप शाह कहते हैं कि रेमंड लिमिटेड के शेयरों का दाम दो महीने तक 571 रुपये से 659 रुपये तक के रेंज में था। उस स्तर को क्रॉस किए स्टॉक को 4 हफ्ते का समय बीत चुका है। वहां से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 60 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल चुकी है।

एक्सपर्ट ने मौजूदा समय में 1080 रुपये से 1070 रुपये के स्तर को नया सपोर्ट प्राइस बताया है। हालांकि, उन्होंने सतर्क रहने की सलाह दी है। शाह के अनुसार मौजूदा स्तर पर स्टॉक का RSI और ADX काफी अधिक है। ऐसे में कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।

निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि 2 अक्टूबर को कंपनी की ईजीएम है। जिसपर भी सबकी निगाह टिकी हुई है।

6 महीने में 240% का रिटर्न

महज एक महीने में ही कंपनी के शेयरों की कीमतों में 90 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का दाम 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 235 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN