Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- BSE पर शेयर करीब 2 फीसदी से अधिक गिरकर 255.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था
- कारोबार के दौरान शेयर 254.10 रुपये के निचले स्तर तक भी पहुंचा
- हालांकि, शेयर ने दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी
- यह 262.95 रुपये पर खुला था
Vedanta Dividend: मेटल और माइनिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी वेदांता ने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। वेदांता अपने शेयरधारकों को 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। बता दें कि अप्रैल 2026 में हुए डिमर्जर के बाद यह कंपनी का पहला डिविडेंड है। अनिल अग्रवाल की कंपनी के इस फैसले से कुल 1,955 करोड़ रुपये का डिविडेंड भुगतान किया जाएगा। वेदांता ने बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा। इधर, डिविडेंड की घोषणा के बावजूद वेदांता के शेयर में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है।
2% से अधिक टूटा शेयर
BSE पर शेयर करीब 2 फीसदी से अधिक गिरकर 255.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान शेयर 254.10 रुपये के निचले स्तर तक भी पहुंचा। हालांकि, शेयर ने दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी। यह 262.95 रुपये पर खुला था। इससे पहले बुधवार को शेयर 261.20 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन बाजार में कमजोरी बढ़ने के साथ वेदांता के शेयर पर भी दबाव देखने को मिला।
डिविडेंड पाने के लिए कब खरीदें शेयर?
बता दें कि अगर आप वेदांता के इस डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं, तो 13 अक्टूबर 2026 तक शेयर खरीदना जरूरी होगा। रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर है। कंपनी ने कहा है कि अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट लॉ के तहत तय डेडलाइन में किया जाएगा।
तीन साल में 218% का रिटर्न
वेदांता के शेयर ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस साल अब तक शेयर करीब 18 फीसदी चढ़ा है। हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले तीन साल में वेदांता के शेयर ने करीब 218 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पांच साल में शेयर का रिटर्न करीब 264 फीसदी रहा है।
डिमर्जर के बाद बदली कंपनी की तस्वीर
वेदांता ने हाल ही में अपने कारोबार को पांच अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने का फैसला किया था। इस डिमर्जर के लिए 30 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट रखा गया था। इसके तहत योग्य शेयरधारकों को पांचों अलग-अलग कंपनियों में एक-एक शेयर मिला। यानी रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास वेदांता का एक शेयर था, उन्हें डिमर्जर के बाद बनी पांच कंपनियों में से प्रत्येक का एक शेयर मिला।
शेयर को लेकर एक्सपर्ट की राय
आगे शेयर के परफॉर्मेंस को लेकर बाजार की नजर कंपनी के कारोबार और कमोडिटी कीमतों पर है। एनालिस्ट्स को जिंक की बेहतर कीमतों और हिंदुस्तान जिंक में लेड और सिल्वर की मजबूत वॉल्यूम से फायदा होने की उम्मीद है। इससे कंपनी के एबिटा में करीब 9 फीसदी की क्रमिक बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, नेट सेल्स में करीब 5.1 फीसदी वृद्धि की उम्मीद जताई गई है। ग्लोब कैपिटल मार्के के AVP
रिसर्च विपिन कुमार के मुताबिक, वेदांता का शेयर पिछले करीब 9 महीनों से एक दायरे में कारोबार कर रहा है। अब यह इस रेंज से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक अगर शेयर 248 रुपये के स्तर के ऊपर बना रहता है, तो इसमें मजबूती आ सकती है। ऐसी स्थिति में शेयर निकट अवधि में 300 रुपये और उससे ऊपर तक जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




