Home मनोरंजन समाचार डिलीट कर दी गई थीं PK की शुरुआती 2 स्क्रिप्ट, मेकर्स ने...

डिलीट कर दी गई थीं PK की शुरुआती 2 स्क्रिप्ट, मेकर्स ने पहले सोची थी यह कहानी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/PK_1782124561519_1782124570406_b4ee7791-3d8c-4556-bad6-6fcfad50c818.jpg

आमिर खान की फिल्म पीके की कहानी इतनी प्रभावी थी कि हम में से ज्यादातर को यह अभी भी याद है, लेकिन क्या आपको पता है कि मेकर्स ने इससे पहले कहानी के दो कॉन्सेप्ट और सोचे थे जिन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

साल 2014 में आई फिल्म ‘पीके’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है और महज 122 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 854 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। कहानी एक ऐसे एलियन की थी, जो गलती से धरती पर रह जाता है, फिर धीरे-धीरे यहां इंसानों द्वारा धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे आडंबर और अंधविश्वास की पोल खोलना शुरू करता है। हालांकि कम लोग जानते हैं कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म की 2 स्क्रिप्ट और लिखी थीं, जिन्हें बाद में स्क्रैप कर दिया गया। तो चलिए आज उन्हें स्क्रिप्ट के बारे में जानते हैं।

स्क्रैप स्क्रिप्ट नंबर 1

राजकुमार हिरानी ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कहानी को पहले इस तरह रखने का सोचा था जिसमें लीड हीरो असल में एक तर्कसंगत सोच रखने वाला इंसान है। यह शख्स गांव-गांव जाकर लोगों को दिखाता है कि ये धर्मगुरू किस तरह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। विज्ञान और साइकॉलजी की गहरी समझ रखने वाला यह शख्स वो सभी जादू लोगों को करके दिखाता है, जो उनके धर्मगुरू उन्हें करके दिखाते हैं और पैसा ऐंठते हैं। इस तरह से कहानी की शुरुआत सोची गई थी। लेकिन इस कॉन्सेप्ट को बाद में स्क्रैप कर दिया गया।

स्क्रैप स्क्रिप्ट नंबर 2

जब मेकर्स ने इस दिशा में सोचना शुरू किया तो उनके दिमाग में इससे मिलता जुलता एक और आइडिया आया। यह वाला पिछले वाले से ज्यादा वाइल्ड था। राजकुमार हिरानी और उनकी राइटिंग टीम ने दूसरे ड्राफ्ट पर काम करते हुए सोचा कि क्यों न कहानी का हीरो एक जंगली लड़का हो। हिरानी ने सोचा कि फिल्म का हीरो एक छोटा बच्चा होगा जो कि 20 साल पहले खो गया था, लेकिन फिर वह लंबे वक्त बाद इंसानी सभ्यता में वापस लौटा है। हालांकि अलग-अलग वजहों से यह स्क्रिप्ट भी स्क्रैप कर दी गई और फिर फाइनल स्क्रिप्ट लिखी गई।

आई फाइनल स्क्रिप्ट

मेकर्स ने सोचा कि क्यों न फिल्म के हीरो को एक एलियन ही दिखाया जाए, जो कि पहले पृथ्वी पर धीरे-धीरे यहां के तौर-तरीके और भाषा सीखता है और फिर हालात ऐसे बनते हैं कि उसे यहां के धर्मगुरुओं और बाबाओं की पोल खोलनी पड़ती है। क्योंकि हीरो को इसके लिए एक लक्ष्य भी चाहिए था, तो इसलिए वो रिमोट वाला कॉन्सेप्ट कहानी में डाला गया, जिसे मणि बताकर एक बाबा पीके और बाकी दुनिया को बेवकूफ बनाता है। यह फिल्म आमिर खान की सबसे बड़ी हिट्स में गिनी जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN