Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Why_Thor_Scared_of_Doom_1786191882176_1786191885712_4b6d9645-3cfc-4821-acf2-fa6c75f9f486.jpgAvengers Doomsday: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘एवेंजर्स – डूम्सडे’ का ट्रेलर देखने के बाद अब हर फैन के जेहन में ढेरों सवाल हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर थॉर इस मूवी में विलेन से इतना डरा हुआ क्यों है?
तूफान का देवता थॉर जब पूरी ताकत लगाकर स्ट्रोमब्रेकर से डॉक्टर डूम पर वार करता है, तो वह सिर्फ दो उंगलियों से उसे रोक देता है।
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन साथ ही साथ कई सवाल भी दर्शकों के जेहन में घूम रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग था और इसमें तूफान का देवता ‘थॉर’ खुद यह कहता नजर आता है कि वह डॉक्टर डूम से बहुत डरा हुआ है। सवाल यह है कि एवेंजर्स की टीम का सबसे पावरफुल सुपरहीरो आखिर क्यों इस विलेन से डरा हुआ है? थैनोज का सिर धड़ से अलग कर देने वाले थॉर के डर की वजह क्या है? चलिए जानते हैं।
ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर डूम थॉर के स्ट्रोम ब्रेकर को सिर्फ 2 उंगलियों से हवा में ही रोक देता है। वह एक ही झटके में उसे उठाकर दूर फेंक देता है, वो भी बिना किसी खास मेहनत के।
1. थॉर का पुराना दर्द और अपनों को खोने का डर
थॉर को ट्रेलर में स्पीच देते वक्त बताते देखा गया है कि उसने पहले भी कई शक्तिशाली योद्धाओं के साथ मिलकर जंग लड़ी है, लेकिन वे सब मारे गए। वह जानता है कि जंग में लोगों की जान जाती है और वह नहीं चाहता कि इस बार भी कुछ नए सुपरहीरोज मारे जाएं। क्योंकि वह खुद डॉक्टर डूम से भिड़ चुका है, इसलिए वह जानता है कि वह इन नए सुपरहीरोज को चींटियों की तरह मसल देने की ताकत रखता है। इसके अलावा टीजर में थॉर को उसकी बेटी को गोद में लिए दिखाया गया था, माना जा रहा है कि उसकी बेटी भी इस बार खतरे में है।
2. साइंस और डार्क मैजिक का खतरनाक कॉम्बिनेशन
सवाल यह भी है कि आखिर डॉक्टर डूम इतना पावरफुल कैसे है? मार्वल कॉमिक में डॉक्टर डूम की कहानी बताती है कि वह एक बहुत ही ब्राइट स्टूडेंट था जो साइंस की पढ़ाई कर रहा था। उसके नाम के आगे ‘डॉक्टर’ यूं ही नहीं लगा है। वह विज्ञान में भी माहिर है और साथ ही काली शक्तियों का भी मालिक है। यानि एक तरफ आयरन मैन का दिमाग और दूसरी तरफ डॉक्टर स्ट्रेंज जैसी शक्तियां। कॉमिक-कॉन फुटेज के एक सीन में जब थॉर गुस्से में डूम को धमकी देते हुए कहता है, “तुम मौत की भीख मांगोगे, इससे पहले कि मैं तुम्हें नर्क भेजूं।”
3. क्या होने वाला है? सब पहले से जानता है डॉक्टर डूम
समय मणि वाला डॉक्टर स्ट्रेंज भी डॉक्टर डूम के सामने फीका साबित होगा। क्यों? इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बड़ी थ्योरी चल रही है कि डॉक्टर डूम फिल्म की शुरुआत में ही ‘गॉड ऑफ स्टोरीज’ लोकी को बंदी बनाकर उसकी मल्टीवर्सल शक्तियों को चुरा लेगा। वह अलग-अलग मल्टीवर्स में चीजें किस तरह और कैसे होने वाली हैं, इन टाइमलाइन्स को अच्छी तरह समझता है। इसके अलावा डॉक्टर डूम की एक पर्सनल दुश्मनी भी है। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि एवेंजर्स ने एंडगेम में जो स्नैप किया था, उसकी वजह से डूम के यूनिवर्स (Earth-828) और उसके परिवार की जान चली गई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




