Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का वो विवाद, जिसने हिला दिया था...

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का वो विवाद, जिसने हिला दिया था बॉलीवुड; एक्ट्रेस बोलीं- मौत के बाद भी नहीं करेंगी माफ

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/nant_1791614468162_QJC4_1791614480209_ELwu_0d0112ba-f7d7-4d34-9708-269f92a54935_TNB3.jpg

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच सालों ऐसा क्या हुआ था कि आज तक एक्ट्रेस ने एक्टर को माफ नहीं किया है। यहां तक कि नाना पाटेकर के निधन के बाद भी उन्होंने एक्टर के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था।

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्टर की मौत पर तनुश्री ने ईवल डेड कहा था जिसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था। हालांकि फिर तनुश्री ने सबसे सवाल किया कि जो उनके साथ हुआ था क्या वह उस दर्द को भूल जाएं। इसके बाद से एक फिर सब दोनों के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर हुआ क्या था दोनों के बीच।

तनुश्री और नाना ने इस फिल्म में किया साथ काम

बता दें कि तनुश्री और नाना पाटेकर ने साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज में काम किया था। इस फिल्म में नाना पाटेकर लीड रोल में थे और उनके साथ तनुश्री, रिमि सेन और मुजम्मिल इब्राहिम भी थे।

तनुश्री का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का एक स्पेशल डांस सीक्वेंस था और इस दौरान नाना और तनुश्री के बीच विवाद हो गया। तनुश्री ने फिर दावा किया कि नाना ने शूट के दौरान उनके साथ गलत बिहेव किया था और वह उनके साथ अनकम्फर्टेबल थीं। ये मामला तब ज्यादा चर्चा में आया जब 2018 में तनुश्री ने पब्लिकली इस बारे में बताया।

तनुश्री के मीटू आरोप क्या थे

सितंबर 2018 में तनुश्री ने नाना को लेकर लगाए आरोप पर बात की थी। उन्होंने दावा किया था कि एक्टर ने उनके साथ गलत बिहेव किया था फिल्म हॉर्न ओके डांस प्लीज के डांस सीक्वेंस के दौरान।

तनुश्री के मुताबिक नाना उनके साथ इंटीमेट कोरियोग्राफी चाहते थे जबकि वो डांस तनुश्री और दूसरे एक्टर के बीच होना था। तनुश्री ने आरोप लगाया कि उनके बिहेवियर से उन्हें अनकम्फर्टेबल फील हुआ और उन्होंने उस समय इस पर आपत्ति भी जताई थी। हालांकि नाना ने इन आरोपों को गलत बताया था।

मीटू आरोप के बाद क्या हुआ

तनुश्री के आरोप ने मीटू मूवमेंट को काफी बड़ा कर दिया था। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने इस मामले पर चिंता जताई थी। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और अन्य लोग भी फिल्म की शूटिंग से जुड़े विवाद में शामिल हो गए थे।

इसके बाद तनुश्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने पाटेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया। नाना ने सभी आरोपों को गलत बताया था और यह मामला विवादित बना रहा क्योंकि सेट पर क्या हुआ था, इसे लेकर अलग-अलग बातें सामने आती रही थीं।

तनुश्री ने ट्रोलर्स को दिया था जवाब

जो लोग सोशल मीडिया पर तनुश्री के खिलाफ बोल रहे थे, उनको एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं चाहती हूं जो मेरे साथ हुआ और जैसा नाना पाटेकर ने मेरे साथ किया वैसा आपके साथ, आपकी मां, बहन या बीवी के साथ हो तो तब आपको पता चलेगा। वह बोली थीं जो भी मेरे खिलाफ बोल रहे हैं मैं चाहती हूं उनकी लाइफ में भी नाना पाटेकर जैसा इंसान आए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN