Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय ने दिया तमिल प्रोड्यूसर्स को दिवाली गिफ्ट, 224 तमिल...

तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय ने दिया तमिल प्रोड्यूसर्स को दिवाली गिफ्ट, 224 तमिल फिल्मों को करोड़ों की सब्सिडी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/vjt_1793627181209_T0hq_1793627195393_ExlI_6cb4ad56-1c76-47f6-bda7-b41336294d21_8G6U.jpg

तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय ने दिवाली से पहले ही तमिल प्रोड्यूसर्स को एक बड़ा गिफ्ट दिया है। विजय ने 224 तमिल फिल्मों को करोड़ों की सब्सिडी दी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने दिवाली से पहले तमिल फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा गिफ्ट दिया है। दरअसल, विजय ने 224 फिल्मों के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी देकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री को दिवाली का गिफ्ट दिया है। दरअसल, चेन्नई में मंत्री राजमोहन अरुमुगम ने 224 फीचर फिल्मों के प्रोड्यूसर्स को सरकार की ओर से 15.68 करोड़ रुपये की फिल्म सब्सिडी दी है। हर एक प्रोड्यूसर को 7 लाख रुपये मिले हैं।

विजय ने क्यों दिया मेकर्स को दिवाली गिफ्ट

ये जो सब्सिडी प्रोग्राम इसलिए किया गय ताकि मेकर्स ज्यादा से ज्यादा तमिल फिल्में बनाएं कम कॉस्ट में और ज्याद से ज्याद सोसाइटी वाले मैसेज पर फिल्में बनाएं।

प्रोड्यूसर टी सीवा ने सोशल मीडिय पर विजय को आभार जताया है और तमिलनाडु सरकार को भी शुक्रिया किया है उनके बकाया पैसों का भुगतान कर दिया है।

टी सीवा जो अपने बैनर ‘अम्मा क्रिएशन्स’ के तहत फिल्में रिलीज करते हैं उन्होंने दिवाली से पहले सब्सिडी मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री विजय और मंत्री राजमोहन अरुमुगम (जो खुद भी एक पूर्व अभिनेता हैं) का आभार जताते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा।

प्रोड्यूसर सीवा हैं विजय के शुक्रगुजार

सीवा ने लिखा, ‘यह केवल एक ग्रांट नहीं है… बल्कि फिल्म इंडस्ट्री पर निर्भर अनेक परिवारों को मिला एक दिवाली का तोहफा है। बेनेफिशियरिजी में 90 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिनकी रोज की लाइफ फिल्म प्रोडक्शन के कारण छिन गई। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह सहायता उनके जीवन में एक नई शुरुआत लाएगी।’

कैसे चुनी गई हैं वो 224 फिल्में

सब्सिडी के लिए चुनी गई 224 फिल्में 2015 और 2022 के बीच बनाई गई थीं। ईटीवी भारत की रिपोर्ट के मुताबिक इन फिल्मों को सेलेक्शन कमिटि ने चुना है जिसके हेड जस्टिस एस के कृष्णन हैं।

विजय की आखिरी फिल्म

विजय के बारे में बता दें कि इलेक्शन से पहले उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया था। हालांकि उनकी जो आखिरी फिल्म थी जन नायकन वो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज हुई थी। जन नायकन ने भारत में नेट 198.80 करोड़, ग्रॉस 231.44 करोड़ और वर्ल्डवाइड 324.94 करोड़ की कमाई की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN