Home rss world hindi तेल अवीव की इमारत थी निशाना, दोनों इंजन…; ओमानी पायलट हमामी को...

तेल अवीव की इमारत थी निशाना, दोनों इंजन…; ओमानी पायलट हमामी को लेकर नया खुलासा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फ्लाईदुबई को हाईजैक करने की कोशिश करने वाले ओमानी पायलट हमाम अल हमामी को लेकर नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कैप्टन स्मित मच्छार को मारकर प्लेन पर कंट्रोल लेना चाहता था। इसके बाद अचानक से इसे तेल अवीव की किसी बिल्डिंग में क्रैश करवाना चाहता था।

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश करने वाले ओमानी पायलट हमाम अल हमामी को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि हमामी ने प्लेन को हाईजैक करके तेल अवीव की किसी बड़ी इमारत से टकराने का मंसूबा पाला हुआ था। जब भारतीय पायलट स्मित मच्छार और इजरायली यात्रियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया, तो हमामी ने प्लेन के दोनों इंजन भी बंद करने की कोशिश की।

इटली के अखबार ‘कोरिएरे डेला सेरा’ ने इजरायली खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के हवाले से इस मामले में हमामी की हरकतों के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि हमामी ने शुरुआत से ही अपना व्यवहार सामान्य रखा। जब पायलटों ने चेक पास किया और यात्रियों ने प्लेन में चढ़ना शुरू किया। उस वक्त तक सब कुछ सामान्य था। 29 वर्षीय को पायलट हमामी के व्यवहार में कुछ भी असामान्य नहीं था।

कैप्टन स्मित मच्छार को मारकर हाईजैक का था प्लान

इसके बाद वह अपनी हमामी अपनी जगह से उठा और उसने कैप्टन स्मित मच्छार को पीछे से मारकर प्लेन को हाईजैक करने की कोशिश की। कैप्टन को मारकर जमीन पर पटकने के बाद उसने प्लेन के कंट्रोल (योके) को अपने हाथ में लिया, फिर जब पीछे से बाकी लोग आने लगे, तो उसने दोनों इंजनों को बंद करके प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश की।

इजरायली खुफिया एजेंसी का हवाला देते हुए अखबार ने बताया कि हमामी की योजना पहले कैप्टन को मारकर फ्लाइट को शांति से अपने कंट्रोल में लेने की थी। इसके बाद वह प्लेन को सीधा तेल अवीव की किसी बिल्डिंग में मारने वाला था। रिपोर्ट के मुताबिक, वह इस काम को इतनी तेजी और शांति के साथ पूरा करना चाहता था कि फाइटर जेट्स को उसे हटाने या अधिकारियों को उससे बात करने का मौका ही न मिले। हालांकि, कैप्टन स्मित मच्छार की लड़ाई और यात्रियों के समय रहते हस्तक्षेप ने हमामी की योजना पर पानी फेर दिया।

क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?

रिपोर्ट के मुताबिक, को-पायलट अल हम्मामी ने अपने कट्टरपंथी विचारों की चपेट में आकर साथी पायलट के ऊपर कुल्हाड़ी से पीछे से हमला किया । इसके बाद उनसे 174 यात्रियों के साथ प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की। हालांकि, कैप्टन मच्छार और यात्रियों के साहस के सामने हमामी का प्लान फेल हो गया। इसके बाद यात्रियों ने हमामी को फोन की वायर से बांध दिया। प्लेन में मौजूद दूसरे पायलटों की मदद से फ्लाइट को सऊदी अरब की राजधानी तबुक में लैंड करवाया गया। यहां से यात्रियों को तेल अवीव ले जाया गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN