Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तो यह होगा Bigg Boss 20 का पहला कपल? सलमान खान के...

तो यह होगा Bigg Boss 20 का पहला कपल? सलमान खान के सामने किया प्रपोज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/13/1200x900/BB_20_1789277842536_801015c4-1725-4fea-84c6-8ad3f646e410_1789277854305_991b5702-c7b4-4f9f-bc66-c03b246967de_43d32f61-5c67-4def-8757-12e228f90349_20e6a32e-d3b2-4778-b44b-89f30a0dc332.png

Bigg Boss 20 Salman Khan: वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें सलमान खान के सामने ही एक कंटेस्टेंट कनिका मान को प्रपोज करता नजर आ रहा है।

Bigg Boss 20 Weekend ka Vaar: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के पहले ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान ने थोड़ा हाथ हल्का ही रखा। बजाए घरवालों को उनकी गलतियों के लिए लताड़ने के, सलमान खान ने हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में घरवालों को एक दूसरे के सामने खुलकर आने का मौका दिया। इस बीच उन्होंने अपना ओपिनियन दिया और यह भी बताया कि उन्हें बिग बॉस हाउस में अभी तक किन खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पसंद आ रही है। सलमान खान ने बातों-बातों में कनिका मान और गुल्लू की तारीफ करते हुए यह हिंट भी दे दिया, कि आगे चलकर दोनों घर के पहले कपल के तौर पर भी सामने आ सकते हैं।

कैसा रहा शो का पहला वीकेंड का वार

जहां एक तरफ सलमान खान ने काजी तौकीर को बिग बॉस 20 का असली एंटरटेनर होने के लिए सराहा, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के साथ बातचीत के सामने ही अमन गांधी और आसिफ खान के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस सबसे इतर कनिका मान और कुशाल तंवर (गुल्लू) की क्यूट केमिस्ट्री ने पिछले हफ्ते लोगों का ध्यान खींचा। खुद सलमान खान ने भी नोटिस किया कि उन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। अपकमिंग एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने कहा कि कनिका और गुल्लू साथ में काफी क्यूट लगते हैं।

गुल्लू ने किया कनिका मान को प्रपोज

माना यह जा रहा है कि कनिका और गुल्लू के तौर पर बिग बॉस की ऑडियंस को इस घर का पहला कपल देखने को मिल सकता है। बिग बॉस 20 के मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान शो में कनिका और गुल्लू का टेस्ट लेते नजर आ रहे हैं। यह जोड़ी जो कि बिग बॉस के मैडहाउस में अलग ही बॉन्ड बनाती दिख रही है, इसमें सलमान खान ने गुल्लू से कनिका को अंग्रेजी में प्रपोज करने को कहा। इस पर गुल्लू ने कनिका से कहा- आई फाउंड यू प्रेटी। (मुझे तुम सुंदर लगीं)

गुल्लू बोले- अगर तुम्हें चौधराइन बनना है तो..

गुल्लू ने जिस अंदाज में यह बात कही उसे सुनकर सलमान और बाकी घरवालों के चेहरों पर भी हंसी खिल गई। गुल्लू ने सबके सामने यह एक्टिंग करके भी दिखाया कि कनिका जिम में कैसे वर्कआउट करती हैं। गुल्लू ने कहा, “अगर तुम्हें चौधराइन बनना है तो मेहनत करनी होगी।” जिसके जवाब में कनिका ने कहा- मैं अपना बेस्ट ट्राय करूंगी। इसके बाद दोनों ने रोमांटिक डांस किया और सलमान ने कहा- दोनों साथ में अच्छे लगते हो। गुल्लू और कनिका की बातचीत ने एक तरफ जहां घरवालों का मनोरंजन कर दिया, वहीं बिग बॉस 20 की ऑडियंस को यह उम्मीद भी दी, कि जल्द ही घर का माहौल गुलाबी होता नजर आ सकता है।

गुल्लू-कनिका की जोड़ी पर फैंस का रिएक्शन

बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो यह प्रोमो वीडियो वायरल हो चुका है और फैंस इस जोड़ी की तारीफें करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा- है तो प्यारा। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- दोनों हमेशा फेवरिट हैं। किसी ने जहां इसे जबरदस्ती का प्यार बताया तो किसी ने कहा- मेकर्स भी चाहते हैं कि दोनों की केमिस्ट्री बन जाए। एक यूजर ने तो गुल्लू और कनिका के नाम पर गुल्लनिका नाम का हैशटैग तक बना डाला। अभी तक तो सब कुछ ठीक लग रहा है, लेकिन यह जोड़ी आगे बिग बॉस हाउस में कितने दिन टिकेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN