Home LIFESTYLE NEWS HINDI तौलिया को हफ्ते में एक बार धोते हैं? जानें कितने दिन बाद...

तौलिया को हफ्ते में एक बार धोते हैं? जानें कितने दिन बाद धोना है सही हाइजीन रूटीन?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नहाने से लेकर हाथ पोछने के लिए तौलिया का इस्तेमाल तो हर घर में होता है। लेकिन हाइजीन कितने घर में सही तरीके से मेंटेन रहता है? कभी सोचा है कितने दिन के अंतर से हमें नहाने वाला, हाथ पोछने वाला टॉवेल धोना चाहिए। जरूर जानें ये हाइजीन रूटीन।

तौलिया का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। नहाने से लेकर मुंह पोंछने और हाथों को पोंछने वाली तौलिया लगभग हर घर में अलग-अलग होती है। शरीर को साफ करने वाली ये तौलिया खुद कितने बैक्टीरिया से घिरी होती है इसका अंदाजा शायद ही आपको हो। सफाई का ध्यान रखने वाले इसलिए तौलिया की साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। लेकिन मन में एक सवाल आता है कि कितने दिन के बाद तौलिया धोना सही है। क्या तौलिया को हर रोज धोना चाहिए या फिर सप्ताह में एक बार? इस तरह का सवाल अगर आपके मन में भी आता है तो जवाब जरूर जान लें।

तौलिया कितने दिन पर धोना है सही

हाइजीन एक्सपर्ट का कहना है कि इस बारे में हर किसी की एक राय नहीं हो सकती। मात्र एक दिन तौलिया का इस्तेमाल नहाने के बाद किया तो उसे धोना ये आपके पर्सनल हाइजीन का सवाल है। वहीं कई बार इस सवाल का जवाब आपके तौलिया सुखाने के तरीके पर भी डिपेंड करता है।

तीन से चार बार इस्तेमाल करना

क्लीनिंग कंपनी के हाइजीन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप तौलिया को सही ढंग से टांगकर सुखाते हैं तो आप एक तौलिया का इस्तेमाल 3-4 बार कर सकते हैं। उसके बाद तौलिया को धोएं। दरअसल, गीली तौलिया में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। तो अगर आप उन्हें सही तरीके से नहीं सुखाते हैं तो ये गीली तौलिया आपको बीमार बना सकती है। लेकिन अगर तौलिया को अच्छी तरह से सुखाते हैं तो यूज करने की सही लिमिट 3-4 बार हो सकती है।

5-8 बार यूज करने की लिमिट

किसी इमरजेंसी में जब आप तौलिया को नहीं धो पा रहे हैं तो एक तौलिया अगर आप हैंगर में डालकर अच्छी तरह से सुखाते हैं और उसमे किसी भी तरह के फोल्ड नहीं डालते हैं तो 5-8 बार यूज कर सकते हैं।

ये आदत है तो हर बार धोएं

लेकिन अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जो गीली तौलिया को बिस्तर पर या कुर्सी-सोफा पर छोड़कर रख देते हैं तो आपको हर यूज के बाद तौलिया को धोना जरूरी है क्योंकि गीली तौलिया तेजी से बैक्टीरिया ट्रैप करती है।

हैंड टॉवल कितने दिन में धोएं

अगर घर में एक हैंड टॉवेल है जिसका इस्तेमाल परिवार के हर सदस्य हाथ पोंछने के लिए करते हैं तो ऐसी तौलिया को नॉर्मली एक से दो दिन के अंदर धो देना चाहिए।

तौलिया में नजर आ रही ये चीजें

अगर आपकी तौलिया से गीलेपन की या सीलन की बदबू आ रही है तो इसे भूलकर भी इस्तेमाल ना करें। इस तरह की बदबू का आना क्लियर साइन है कि उसमे बैक्टीरिया की ग्रोथ हो गई है और इस तरह की तौलिया को हमेशा गर्म पानी से धोना चाहिए और उसमे व्हाइट विनेगर डालना चाहिए। जिससे सारे बैक्टीरिया मर जाएं। और टॉवेल फिर से फ्रेश हो जाए।

जिम वाली टॉवेल

अगर आप वर्कआउट या जिम के बाद तौलिया का यूज करते हैं तो इसे हर सिंगल डे पर धोना चाहिए और पूरी तरह सूख जाने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN