Home rss business hindi त्योहारी सीजन में LPG की बढ़ेगी डिमांड? संकट से निपटने को बन...

त्योहारी सीजन में LPG की बढ़ेगी डिमांड? संकट से निपटने को बन गया प्लान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

त्योहारी सीजन के बीच लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की डिमांड बढ़ने वाली है। इसी को ध्यान में रखकर भारत की सरकारी रिफाइनरियों ने LPG का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिफाइनरियां फिलहाल करीब 44,000 टन LPG प्रतिदिन का उत्पादन कर रही हैं, जो अगस्त के औसत स्तर से लगभग 20 फीसदी अधिक है।

त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है डिमांड

दरअसल, देश में त्योहारी सीजन का माहौल शुरू हो चुका है। यह नवंबर में दिवाली तक जारी रहने वाला है। इस दौरान घरेलू LPG की खपत बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा सर्दियों में भी आमतौर पर खाना पकाने के ईंधन की मांग बढ़ती है। ऐसे में सरकारी रिफाइनरियों को आगे भी घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाना पड़ सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार औद्योगिक LPG मांग अभी युद्ध से पहले के स्तर पर पूरी तरह वापस नहीं आई है। सूत्रों ने बताया कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के लिए सितंबर का एक कार्गो और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लिए दो कार्गो नहीं लिए जा सके। ये कार्गो अबुधाबी की ADNOC से आने थे। बता दें कि ADNOC मिडिल ईस्ट का एकमात्र बड़ा प्रोड्यूसर है जो भारत को LPG सप्लाई करता है।

अबुधाबी की इस कंपनी ने संकेत दिया है कि वह अक्टूबर के लिए तय मात्रा में सप्लाई करेगी, जिसमें इंडियन ऑयल को पांच कार्गो और BPCL व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को तीन-तीन कार्गो की सप्लाई शामिल है।

ADNOC के एक प्रवक्ता ने कहा, “भारत के सबसे बड़े LPG सप्लायर के तौर पर ADNOC अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और भारत की एनर्जी सिक्योरिटी में मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम भारत में अपने ग्राहकों को भरोसेमंद और सुरक्षित LPG सप्लाई देना जारी रखे हुए हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

जानकारों का कहना है कि सरकारी रिफाइनर इस महीने एक टेंडर जारी कर सकते हैं, जिसमें अगले साल भारत के LPG इंपोर्ट का 20% तक हिस्सा अमेरिका से मंगाने की योजना होगी। पिछले साल भारत के LPG इंपोर्ट में अमेरिका की हिस्सेदारी सिर्फ 6% थी लेकिन अब यह देश का सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है और इसकी हिस्सेदारी 20% से अधिक हो गई है। बता दें कि भारत ने पिछले साल अमेरिका के साथ अपना पहला LPG सप्लाई एग्रीमेंट किया था ताकि मिडिल ईस्ट पर अपनी ज्यादा निर्भरता को कम किया जा सके।

गैस सिलेंडर बुकिंग का अंतराल हुआ कम

बता दें कि सरकार ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल तत्काल प्रभाव से 25 दिन करने को कहा है। दरअसल, पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से एलपीजी आपूर्ति पर बने दबाव के बीच गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का अंतराल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दिया गया था। कहने का मतलब है कि एलपीजी के सप्लाई के सामान्य होने के संकेत हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN