Home LIFESTYLE NEWS HINDI थर्मस बोतल से आने लगी है बदबू? तो ये हैक्स आएंगे आपके...

थर्मस बोतल से आने लगी है बदबू? तो ये हैक्स आएंगे आपके बड़े काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

थर्मस बोतल बहुत काम की होती हैं, खासतौस से ट्रैवलिंग के दौरान। इन बोतलों का इस्तेमाल रोजाना करने पर इनमें से एक गंदी बदबू आने लगती है। जिससे निपटने के लिए हम आपको कुछ हैक्स बता रहे हैं। 

थर्मस बोतल एक ऐसा बर्तन है जिसमें अंदर रखे लिक्विड जैसे चाय, कॉफी, पानी या सूप के तापमान को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए बनाया गया है। इस तरह की बोतलों का इस्तेमाल लोग रोजाना या फिर ट्रैवलिंग में सबसे ज्यादा करते हैं। इसमें गर्म चीज रखने पर गर्म रहेगी और ठंडी चीज रखने पर वह ठंडी रहेगी। इन बोतलों को अंदर से साफ करना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर तब जब उसमें चाय, कॉफी के दाग या दूध की महक रह जाती है। ऐसा खासतौर से तब होता है जब थर्मस बोतलों में लिक्विड आइटम लंबे समय तक भरा रह जाता है। यहां जानिए थर्मस से आ रही गंदी बदबू को साफ करने के हैक्स।

अपनाएं अखबार वाला हैक

थर्मस से आने वाली गंदी बदबू से निपटने के लिए सबसे पहले उसे साबुन से अच्छी तरह से साफ करें। फिर एक अखबार का टुकड़ा लें और इसे रोल करके बोतल के अंदर रख दें। अब इस अखबार को बोतल में कुछ दिन के लिए रहने दें। बोतल में कुछ दिन तक अखबार रखा रहने के बाद बदबू खत्म हो जाएगी।

अपनाएं ये ट्रिक्स

1) थर्मस बोतल साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और गर्म पानी का इस्तेमाल करें। अगर थर्मस से अजीब सी बदबू आ रही है, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है। इसके लिए थर्मस में 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से गर्म पानी भर दें। फिर इसे 1 से 2 घंटे के लिए या रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह पानी को फेंककर बोतल ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें और पानी से धो लें।

2) चाय या कॉफी के काले-भूरे दागों को हटाने के लिए सिरका बहुत मददगार है। थर्मस में आधा कप सफेद सिरका डालें। बाकी हिस्से को गर्म पानी से भर दें। इसे 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बोतल को ब्रश से रगड़कर साफ करें और नॉर्मल पानी से धो लें।

3) अगर आपके पास बोतल साफ करने वाला ब्रश नहीं है, तो यह ट्रिक काम आएगी। इसके लिए थर्मस में थोड़ा सा लिक्विड डिश सोप डालें। इसमें 1-2 चम्मच कच्चे चावल और थोड़ा सा गुनगुना पानी डालें। थर्मस का ढक्कन बंद करके उसे 1-2 मिनट तक तेजी से हिलाएं। चावल के दाने स्क्रबर का काम करेंगे और अंदर जमी गंदगी को साफ कर देंगे। अंत में पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे गंदगी और बदबू दूर हो जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN