Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘दलेर पाजी ने मुझे मना किया था लेकिन..’, मीका ने बताई भाई...

‘दलेर पाजी ने मुझे मना किया था लेकिन..’, मीका ने बताई भाई के लड़खड़ाने की वजह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/DalerM_1792484360528_8yel_1792484364036_t9PS_9f922b9c-0638-4629-ba61-1789e4560b8a_xQsS.jpg

मीका सिंह ने अपने भाई दलेर मेहंदी के वायरल वीडियो और इस पर उनकी ट्रोलिंग को लेकर लोगों को लताड़ा है। सिंगर ने चुनौती दी है कि वह सिंगिंग छोड़ देंगे अगर कोई साबित कर दे कि उसने दलेर मेहंदी को शराब पीते देखा है।

सिंगर मीका सिंह ने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी को सपोर्ट करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। मीका सिंह ने मीडिया और इंडस्ट्री के बाकी लोगों को चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर कोई भी यह कह दे कि उसने देलर पाजी को शराब पीते हुए देखा है, तो मैं गाना ही छोड़ दूंगा। मीका सिंह ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है कि लोगों ने बिना बात को जाने और समझे सीधे दलेर मेहंदी पर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगा दिया। मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के स्टेज पर लड़खड़ाने और ठीक से नहीं गा पाने की वजह बताते हुए कुछ ऐसा भी बताया, जो उन्हें कैमरा पर बोलने को उनके भाई ने मना किया गया था। सिंगर ने कहा- ये बातें करने के लिए मुझे दलेर पाजी ने मना भी किया था।

वायरल वीडियो पर मीका का रिएक्शन

मीका सिंह ने सोशल मीडिया आकर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया, “कल ही मैंने अपने बड़े भाई की न्यूज देखी है, इतना आप लोगों ने फैला दिया है। ‘दलेर मेहंदी शराब पीकर गाना गा रहे हैं, दलेर मेहंदी शराब पीकर गाना गा रहे हैं।’ उनसे गाना गाया नहीं जा रहा है। सबसे पहले तो मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि वह पिछले 30 साल से सुपरस्टार रहे हैं, क्या जिंदगी में कभी आपने उनके हाथ में शराब का ग्लास देखा है? या उनके जन्मदिन पर आपने कभी देखा है कि बर्थडे पार्टी में शराबें चल रही हैं?”

क्या किसी ने उन्हें शराब बीते देखा है?

मीका सिंह ने कहा कि यह उनके बारे में बात कर रहा हूं मैं, देलर जी के बारे में। मेरे बारे में तो आप अभी नीचे कमेंट करके बकवास करोगे, कर लेना। लेकिन क्या आपने आज तक दलेर पाजी को देखा है शराब पीते हुए? नहीं देखा है। जब आपने देखा ही नहीं है तब भी आपने सीधा ही बोल दिया कि उनसे सीधा खड़ा ही नहीं हुआ जा रहा है। तो मैं आप लोगों से बस एक ही विनती करना चाहता हूं कि हम जितने भी आर्टिस्ट लोग हैं, हम कई बार किसी के कहने पर हां कर देते हैं कि हां हम शो कर लेंगे।

बीमारी के बावजूद शोज करते हैं आर्टिस्ट

मीका सिंह ने बताया, “भले ही फिर हमें 104 बुखार हो, फर्क नहीं पड़ता है। मेरे साथ भी यही है, मैं जितना मर्जी बीमार हूं, अगर मुझे पता चलता है कि मेरा परसों शो है और मैंने हां कर दी है, फिर भले ही बजट कम था या ज्यादा था फर्क नहीं पड़ता है। तो फिर मुझे वहां पर होना है। तो इन्होंने भी यही किया होगा, हां कर दिया होगा कि मैं शो कर लूंगा, भले ही मेरी तबीयत सही है या नहीं है। अगर उनसे ठीक से खड़ा नहीं हुआ जा रहा है, या वह नहीं गा पा रहे हैं, तो उनकी तबीयत खराब थी।”

दलेर पाजी का हुआ है बड़ा ऑपरेशन

आगे मीका सिंह ने वजह भी बताई की दलेर मेहंदी को हुआ क्या है, और वह स्टेज पर ऐसा क्यों बिहेव कर रहे थे। साथ ही मीका सिंह ने उस नेता के बारे में भी बोला जो स्टेज पर आकर दलेर मेहंदी को उल्टा-सीधा बोल गए। सिंगर ने कहा, “हाल ही में उनका बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ है। खैर ये बातें करने के लिए दलेर पाजी ने मुझे मना किया था लेकिन एक भाई होने के नाते, और एक फैन होने के नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है।” मीका सिंह ने कहा कि वहां पर एक बहुत कमाल के मंत्री थे, वह सीधा स्टेज पर आए और झाड़ दिया कि आपसे गाना नहीं गाया जा रहा है तो आप मत गाओ। आपने पैसे लिए हैं।

नेता की फटकार पर बोले मीका सिंह

मीका सिंह ने कहा, “मान लिया सर कि आप सही कह रहे हैं, लेकिन यह मत कहिए कि शराब पीकर गाना गा रहे हैं। मीका सिंह ने मीडिया और इंडस्ट्री के बाकी लोगों को भी चैलेंज किया कि अगर एक बंदा भी यह कह दे कि मैंने दलेर मेहंदी को शराब पीते देखा है, मैं गाना ही छोड़ दूंगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे, वहीं कई ने मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार करने को कहा। कुछ ने नेता के बर्ताव को गलत बताया तो किसी ने कहा कि दलेर पाजी को ऐसे लोगों के लिए शोज नहीं करने चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN