Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- पनामा पेट्रोकेम के शेयर की बात करें तो सोमवार को यह 495.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 509.05 रुपये तक जा पहुंचा
- इस स्टॉक पर रमेश दमानी का भरोसा पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया है
Ramesh Damani portfolio stock: दिग्गज निवेशक रमेश दमानी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें से एक स्टॉक पनामा पेट्रोकेम लिमिटेड भी है। इस स्टॉक पर रमेश दमानी का भरोसा पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है।
रमेश दमानी ने कितने शेयर खरीदे
पनामा पेट्रोकेम लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसा जुलाई से सितंबर 2026 तिमाही के दौरान रमेश दमानी के पास 7,40,957 शेयर हैं, जो कंपनी की कुल पेड-अप कैपिटल का 1.22% है। इससे पहले, अप्रैल से जून 2026 तिमाही में इस दिग्गज निवेशक के पास 7,00,956 शेयर थे, जो कंपनी की कुल पेड-अप कैपिटल का 1.16% था। इस तरह, जुलाई से सितंबर 2026 तिमाही के दौरान दमानी ने पनामा पेट्रोकेम के 40,001 और शेयर खरीदकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जो कंपनी की कुल पेड-अप कैपिटल का 0.06% है। हालांकि, उन्होंने ये सभी शेयर एक बार में खरीदे या धीरे-धीरे खरीदे, इसका पता कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से नहीं चलता है।
शेयर की कीमत
पनामा पेट्रोकेम के शेयर की बात करें तो सोमवार को यह 495.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 509.05 रुपये तक जा पहुंचा। इस शेयर के 52 हफ्ते का हाई 600 रुपये और लो 229 रुपये है। इस साल अब तक (YTD), पनामा पेट्रोकेम के शेयर की कीमत में लगभग 65% की जबरदस्त बढ़त हुई है। वहीं, छह महीनों में यह 90% से ज्यादा बढ़ चुका है और एक महीने में इसने 10% से अधिक रिटर्न दिया है। वहीं, एक्सपर्ट शेयर को लेकर बुलिश हैं।
शेयर का टारगेट प्राइस
पनामा पेट्रोकेम शेयरों के फंडामेंटल्स पर बात करते हुए अविनाश मेंटर रिसर्च के फाउंडर अविनाश गोरक्षकर ने कहा, “शेयर जबरदस्त नतीजों की वजह से बढ़ रहे हैं। जून 2026 तिमाही के नतीजों में कंपनी का नेट प्रॉफिट उसके रेवेन्यू की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ा।” गोरक्षकर ने कहा कि पनामा पेट्रोकेम को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती कीमतों से फायदा हो रहा है, जिनका इस्तेमाल कॉस्मेटिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, इंक, रबर, टेक्सटाइल्स और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट में बड़े पैमाने पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि मार्केट को पनामा पेट्रोकेम लिमिटेड से मजबूत नतीजों की उम्मीद है।
पनामा पेट्रोकेम शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद जताते हुए KC सिक्योरिटीज में VP ( रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम ओझा ने कहा कि स्टॉक चार्ट पैटर्न पर बुलिश दिख रहा है। मौजूदा शेयरहोल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वे शेयर को होल्ड करें और ₹536 के अपसाइड टारगेट के लिए ₹476 पर स्टॉप-लॉस बनाए रखें। ओझा ने कहा कि नए इन्वेस्टर्स भी इस शेयर में दांव लगा सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


