Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Saif_and_Kareena_1792320717325_0LSH_1792320722181_68gn_e87162cd-8689-41bc-9a40-1205ca50d514_bnSn.jpgकरीना कपूर खान उस वक्त थोड़ा शॉक्ड रह गईं, जब सैफ ने कपिल के शो पर कह दिया कि वह पढ़े लिखे होते तो फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं कर रहे होते।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर जब करीना कपूर खान और सैफ अली खान बतौर गेस्ट पहुंचे, तो जमकर मस्ती हुई। सैफ-करीना ने अपनी फैमिली लाइफ से लेकर अपनी पढ़ाई-लिखाई तक के बारे में बात की। इस दौरान जहां एक तरफ कपिल शर्मा को मजेदार जवाब मिले, वहीं दूसरी तरफ ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गई। सैफ अली खान ने बताया कि उनकी उनके बच्चों की पढ़ाई को लेकर राय लगातार बदलती रहती है, साथ ही उनसे जब उनकी खुद की पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो सैफ अली खान ने कहा कि वह अच्छे पढ़े लिखे होते तो फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं कर रहे होते।
3 बार बदलता है करीना का मिजाज
करीना कपूर खान के लगातार बदलते विचारों के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने बताया, “इनकी पर्सनैलिटी दिन में कम से कम 3 बार बदल जाती है। एक सुबह उठकर इन्होंने मुझसे कहा- तुम्हें थोड़ा सीरियस होकर तैमूर से बात करनी चाहिए, वह अपनी पढ़ाई पर बिलकुल फोकस नहीं कर रहा है। फिर शाम में मैंने तैमूर से कहा- सुनो तैमूर, मुझे तुमसे बात करनी है, तुम्हें अपनी पढ़ाई पर थोड़ा और फोकस करने की जरूरत है। और तब इन्होंने मुझे बीच में ही टोकते हुए कहा- वह खेलकूद में ज्यादा फोकस कर रहा है।
पढ़ा लिखा होता तो फिल्में हीकरता?
सैफ अली खान ने बताया, “तो फिर इन्होंने कहा- नहीं नहीं, वह ठीक ही कर रहा है। वह बहुत मेहनत कर रहा है। तुम उससे यह सब क्यों कह रहे हो?” सैफ अली खान ने अपनी पत्नी का रिएक्शन याद करते हुए कहा- और मैं पूरी तरह शॉक्ड था, मैं सोच रहा था, तुम क्या बोल रही हो? कपिल शर्मा ने सैफ अली खान की पढ़ाई को लेकर भी बात की और पूछा कि वह पढ़ाई लिखाई में कैसे थे? जवाब में सैफ अली खान ने कहा, “क्या मैं पढ़ाई-लिखाई में अच्छा था? अगर होता, तो मैंने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन नहीं की होती।”
क्या है करीना का एजुकेशन स्टेटस?
सैफ अली खान की बात पर जहां बाकी लोग खुलकर हंसे, वहीं करीना कपूर खान ने कहा- हैलो.. क्या मतलब है तुम्हारा? इस पर सैफ अली खान ने फौरन माफी मांगी और कहा, “माफ, करना यह तो बड़ी भारी बेइज्जती कर दी।” फिर सैफ ने सवाल करीना कपूर खान की तरफ घुमा दिया और उनसे पूछा- आपका एजुकेशन स्टेटस क्या रहा है? इस पर दायरा फेम एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने और करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री जॉइन की थी, तब चीजें अलग थीं। ज्यादातर एक्टर्स 10वीं करके, या फिर ग्रेजुएशन करके इंडस्ट्री जॉइन कर लिया करते थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




