Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जियो हॉटस्टार पर संडे को सबसे ज्यादा देखी गई ये एक फिल्म,...

जियो हॉटस्टार पर संडे को सबसे ज्यादा देखी गई ये एक फिल्म, हिंदी फिल्मों को दी पछाड़

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_ccedffcffrrcc_1792328881645_EnyG_1792328885962_97jp_4ff4e1f6-55ce-48cc-8f4f-d6b9abbf8414_hbQi.jpg

जियोहॉटस्टार पर आज रविवार को ये 10 फिल्में छाई रही हैं। ऑडियंस ने इन फिल्मों को अच्छा रिएक्शन दिया है। इस लिस्ट में साउथ फिल्में आगे रहीं हैं। वहीं दो ऐसी भी फिल्में झें जो महीनों से इस लिस्ट से बाहर नहीं हुई हैं।  

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते शानदार फिल्मों का धमाका हुआ है। सोशल ड्रामा से लेकर हॉरर फिल्में ऑडियंस के बीच छाई हुई हैं। आज रविवार को देशभर में देखी गई फिल्मों की बात करें तो एक बार साउथ फिल्म ने बाजी मारी है। हिंदी फिल्में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। ये रही आज की टॉप 10 फिल्में-

पर्दा

एक तेलुगू फिल्म पर्दा इन दिनों खबरों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की है जहां पर औरतों को घूंघट में रखा जाता है। इसके पीछे एक परंपरा बताई गई है कि अगर कोई महिला सबके सामने बिना घूंघट के आ जाए तो उसे श्राप लगेगा। उसके श्राप का असर गांव की प्रेग्नेंट महिलाओं को लगेगा। ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

कॉलोनी

एक साउथ कोरियन एक्शन हॉरर फिल्म कॉलोनी पसंद की जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक बायोटेक्नोलॉजी प्रोफेसर क्वों से-जेओंग पर बेस्ड है। ये फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 थिएटर रिलीज के करीब 7 महीनों बाद तक ट्रेंड में बनी हुई है। फिल्म में पाकिस्तान गए हमजा के बदले की कहानी को दिखाया गया है। आज ये फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स ने अपनी छाप छोड़ी थी। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के काम ने इम्प्रेस किया था। फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल थिएटर पर बेशक धमाका नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म OTT रिलीज के बाद से छाई हुई है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन जैसे एक्टर्स नजर आए। अब ये फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर भी इस लिस्ट का हिस्सा बनी हुई है और नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म दिसंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी। इतने समय बाद भी इस प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म है।

मां इंति बंगारम

सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगू फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ पसंद की जा रही है। ये एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें सामंथा ने स्वर्णा नाम की महिला का किरदार निभाया है। स्वर्णा एक बहू बनकर घर चलाती है लेकिन उसका एक अतीत भी है। ये फिल्म आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

दृश्यम

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। सस्पेंस से भरी इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। सालों बाद ये फिल्म एक बार फिर ट्रेंड में है। आज नुन्बेर 7 पर बनी हुई है।

अद्भुत

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म अद्भुत आई है। ये एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसमें डायना पेंटी और श्रेया धनवंतरी जैसी एक्ट्रेस नजर आई हैं। फिल्म का डायरेक्शन सब्बीर खान ने किया है। आज ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही मलयालम फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ की कहानी ने ऑडियंस को प्रभावित किया है। ये एक टीनएज लड़की की लव स्टोरी है। उसे अपने से ज्यादा उम्र के एक लड़के से प्यार हो जाता है। आज ये फिल्म नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

कंगुवा

जियो हॉटस्टार पर तमिल फिल्म कंगुवा पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी दो अलग कालखंडो की है। इस का डायरेक्शन शिवा ने किया था। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स नजर आए। आज ये फिल्म नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN