Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचा बुजुर्ग कपल, कभी सिंगर ने उनकी शादी...

दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचा बुजुर्ग कपल, कभी सिंगर ने उनकी शादी में किया था परफॉर्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Diljit_D_1789907564314_Gnth_1789907571939_9gOO_cfcaf8f8-e472-402f-acfb-e6e42697b56c_MBOJ.jpg

दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक बजुर्ग कपल की लाइफ का फुल सर्किल दिखाया गया है।

दिलजीत दोसांझ का औरा टूर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ब्रिमिंघम वाले शो के दौरान एक बुजुर्ग कपल की लाइफ में फुल सर्किल मोमेंट आया। इस कपल ने बताया कि उन्होंने साल 2003 में दिलजीत दोसांझ को शादी में परफॉर्म करते देखा था और आज वह सालों बाद उसी सिंगर-एक्टर को विदेश में यहां पर कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते देख रहे हैं। इस कपल के लिए दिलजीत दोसांझ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। जहां बतौर शादीशुदा कपल उनकी जिंदगी की शुरुआत दिलजीत की परफॉर्मेंस के साथ हुई थी, वहीं अब विदेश में वह दिलजीत को बेशुमार भीड़ के साथ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते देख रहे हैं।

2026 में लाइफ ने लिया फुल सर्किल

वीडियो में कपल को कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के गानों पर डांस करते और एन्जॉय करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में उम्मीद के विपरीत ट्विस्ट उस वक्त आता है जब आगे इसमें दिलजीत दोसांझ की साल 2003 की एक थ्रोबैक परफॉर्मेंस दिखाई जाती है। इस थ्रोबैक क्लिप में दिलजीत दोसांझ को अपने बैंड के साथ परफॉर्म करते देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत होती है इस बुजुर्ग कपल के कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के गाने एन्जॉय करने से। और स्क्रीन पर लिखा आता है- मेरे मम्मी-पापा साल 2026 में दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस देखने जाते हैं लेकिन..। फिर आता है वह ट्रांजिशन जो पुरानी क्लिप दिखाता है।

कपल की शादी में किया था परफॉर्म

वीडियो में एक ट्रांजिशन का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है कि कैसे साल 2003 में दिलजीत दोसांझ ने उनकी शादी में परफॉर्म किया था। कपल को शादी के जोड़े में देखा जा सकता है और दिलजीत दोसांझ को अपने बैंड के साथ गाना गाते और परफॉर्म करते देखा जा सकता है। वीडियो के एक हिस्से में कपल को साथ में घर से बाहर आते दिखाया गया है और इस दौरान भी दिलजीत दोसांझ स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। बात करें वायरल वीडियो पर कमेंट सेक्शन में आए लोगों के रिएक्शन की तो यह भी देखने लायक है।

वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह वायरल कैसे नहीं हुआ? वहीं दूसरे ने लिखा- तो इस तरह तुम्हारे माता-पिता की शादी दिलजीत दोसांझ की जर्नी में एक सीढ़ी साबित हुई है, शुक्रिया उसको मौका देने के लिए। एक फॉलोअर ने कमेंट किया- ओह। तब खुद द OG दिलजीत ने उनकी शादी में परफॉर्म किया था। एक शख्स ने लिखा- उम्मीद है किसी दिन वह ये वीडियो देखे। किसी ने दिलजीत के स्ट्रगल और उनकी जर्नी को याद किया, तो किसी ने लिखा कि उन्होंने वाकई बहुत लंबा सफर तय किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़ा स्टार ऐसे ही बड़ा स्टार बनता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN