Home मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने...

दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/diljit_dosanjh_1782884306705_1782884306870_5562192c-163a-4fbf-9b99-e4ff706f4984.jpg

दिलजीत दोसांझ बचपन से ही फेमस होना चाहते थे। वह गरीब परिवार से थे और पैसे कमाने की धुन थी। अब सब कुछ हासिल करने के बाद उन्हें लगता है कि इन सबका कोई मोल नहीं।

दिलजीत दोसांझ के पास आज नाम, पैसा, शोहरत सब कुछ है। एक वक्त था जब उनके घर पर कोई बीमार पड़ जाए तो डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं होते थे। दिलजीत बचपन से ही खूब पैसा कमाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और जो भी ऑफर आया वो करते गए। हालांकि सब कुछ पाने के बाद उन्हें अब ये सब कोई अहमियत नहीं रखता।

जब किया शादियों में परफॉर्म

दिलजीत दोसांझ Q with Tom Power यूट्यूब चैनल पर थे। उन्होंने बताया कि वह जो लाइव परफॉर्मेंस करते हैं वही उनकी इनका का मेन सोर्स है। दिलजीत करियर की शुरुआत में शादियों में परफॉर्म करने पर बोले, ‘यह बहुत बढ़िया है। इस फील्ड में काफी पैसा है।’

बर्थडे बुकिंग ने बदला गेम

इन सबकी शुरुआत कैसे हुई, इस पर दिलजीत ने जवाब दिया, ‘मेरा एल्बम 2002 में आया और 4-5 लोग मेरी कंपनी में आकर बोले कि हम इस बंदे को बर्थडे पार्टी के लिए बुक करना चाहते हैं।’ दिलजीत ने बताया कि पहले तो वह बर्थडे में गाने के लिए नहीं जाना चाहते थे लेकिन कॉन्ट्रैक्ट में बंधे थे तो बुकिंग लेनी पड़ी। फिर उन्हें अहसास हो गया कि सिर्फ गानों की सेल से उनका गुजारा नहीं हो पाएगा।

लेते गए सारे ऑफर्स

दिलजीत बोले, ‘जब उन लोगों ने पैसा दिया तो लगा कि यही रास्ता है। पैसे कमाना लत बन गया। मैंने किसी को ना नहीं कहा। किसी ने 5000, 10000, 15,000 जितने भी रुपये दिए, मैंने हां बोला। मैंने किसी को ना नहीं कहा। मैं हर जगह दिन-रात गया।’

क्यों किया कॉन्सर्ट करने का फैसला

दिलजीत ने बताया कि वह बहुत शादियों में परफॉर्म कर रहे थे तो पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ आर्टिस्ट उन्हें नीची नजर से देखने लगे। ऐसे जताने लगे कि दिलजीत उसी तरह के परफॉर्मेंस में सूट करते हैं। फिर अपने आप को साबित करने के लिए उन्होंने अलग रास्ता चुना। दिलजीत बोले, मैंने कहा, ठीक है अब मैं शादियों में परफॉर्म नहीं करूंगा। अब मैं अपने कॉन्सर्ट्स करूंगा और उनकी प्लानिंग करने जा रहा हूं।

बचपन में देखी गरीबी

दिलजीत ने अपने बचपन के बारे में बताया कि वह गरीबी में बड़े हुए थे तो अमीर होने का सपना बचपन से ही था। जब छोटे थे तबसे ही अमीर और फेमस बनना चाहते थे। ऐसा इंसान जिसे हर कोई पहचाने, भले ही किसी को पर्सनली ना जानता हूं। दिलजीत ने बताया कि बड़े हो रहे थे तो सबसे बड़ा मोटिवेशन पैसे कमाना था लेकिन अब कुछ भी मायने नहीं रखता।

डॉक्टर को दिखाने के नहीं थे पैसे

वह बोलते हैं, ‘क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से हूं। यह एक बिलो-ऐवरेज फैमिली थी। अगर आप बीमार पड़ गए तो डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं होंगे। तो बीमार ही मत पड़ो क्योंकि पैसे नहीं होंगे।’ दिलजीत ने बताया कि शुरुआत में पैसा बहुत जरूरी लगता था, वह दिनरात काम करते और सारे ऑफर्स ले लेते थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN