Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/ranveer_anil_alia_bhatt_1789833572087_KerT_1789833578963_UXdg_bce49ba8-eb52-4322-9782-a3cf2feba44c_CdRt.pngदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कपल को बधाई दी है।
दीपिका पादुकोण ने आज यानी 19 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण ने खुद ये जानकारी फैंस को दी है। रणवीर सिंह और दीपिका की पहली बेटी का जन्म भी सितंबर में हुआ था। दीपिका और रणवीर के जीवन में इस खुशी के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी कपल को बधाई दी है। अनिल कपूर ने दीपिका के पोस्ट पर कमेंट करके लिखा- लड़कियां बेस्ट होती हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी रणवीर और दीपिका को बधाई
दीपिका पादुकोण ने पैरों की छाप की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा- बेबी गर्ल का स्वागत। इसी के साथ दीपिका ने ईविल आई वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। दीपिका के इस पोस्ट पर कृति सेनन, अनिल कपूर, आलिया भट्ट और श्रेया घोषाल जैसे सितारों ने बधाई दी।
आलिया भट्ट ने यूं जाहिर की खुशी
विकी कौशल ने लिखा- भगवान भला करे! बधाई हो। कृति सेनन ने लिखा- आप दोनों को बधाई। अब दुआ के पास छोटी बहन है। ये सच में एक आशीर्वाद है। आलिया भट्ट ने दीपिका के पोस्ट पर बहुत सारे दिल, ईविल आई इमोजी, सूरज और दो नाचते हुए लोगों वाले इमोजी बनाकर अपनी खुशी जाहिर की।
अनिल कपूर से लेकर बिपाशा बसु तक ने दी कपल को बधाई
अनिल कपूर ने दीपिका पादुकोण को बधाई देते हुए लिखा- लड़कियां बेस्ट होती हैं। इसी के साथ उन्होंने भी ईविल आई इमोजी बनाया। बिपाशा बसु ने लिखा- बधाई। आप सबको प्यार। सोनम कपूर ने लिखा- क्या शानदार सपना है। बधाई हो। सिंगर श्रेया घोषाल ने भी कपल को बधाई दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- बधाई हो, दिल खुशी से भर गया। लोका चैप्टर 1 एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने भी रणवीर और दीपिका को बधाई दी। उन्होंने लिखा- बधाई और भगवान भला करे।
2024 में पहली बार पेरेंट्स बने थे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था। शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर पेरेंट्स बने थे। अब साल 2026 में एक बार फिर रणवीर और दीपिका के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस खुशखबरी के साथ ही फैंस को अब बेटी की झलक का इंतजार है। बता दें, दुआ के जन्म के लगभग दो महीने बाद दीपिका और रणवीर ने पहली बार बेटी की झलक दिखाई थी। दीपिका ने दुआ के पैरों की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद दिवाली के मौके पर रणवीर सिंह और दीपिका ने बेटी दुआ का चेहरा रिवील किया था।
साल 2013 में शुरू हुआ था दीपिका और रणवीर सिंह का प्यार
रणवीर और दीपिका की बात करें तो दोनों के प्यार की शुरुआत साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रामलीला के सेट पर हुई थी। लगभग 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में दीपिका और रणवीर ने इटली में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी।
दीपिका ने 19 अप्रैल को फैंस को बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। दीपिका ने खास अंदाज में फैंस को ये खुशखबरी दी थी। उन्होंने बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर फोटो शेयर की थी। इसके साथ दीपिका पादुकोण ने कुछ लिखा नहीं था, लेकिन ये एक तस्वीर ये बताने के लिए काफी थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




