Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दूसरे एपिसोड में चिपकू हुए करण जौहर, रश्मिका ने साल भर किया...

दूसरे एपिसोड में चिपकू हुए करण जौहर, रश्मिका ने साल भर किया विजय को प्रपोज!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Karan_and_Rashmika_1792311692641_vdrr_1792311700244_RC5C_376f417b-463c-42cb-95a8-93e6b44a7c27_8NMe.jpg

Koffee with Karan 9: कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। जानिए इस एपिसोड में दर्शकों को क्या मिलेगा खास?

Koffee with Karan 9: करण जौहर होस्टेड रियलिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के अगले एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि करण जौहर बातचीत के दौरान विजय देवराकोंडा से जहां यह पूछते हैं कि उनकी जोड़ी रश्मिका के अलावा किस एक्ट्रेस के साथ बेस्ट जंचती है, वहीं रश्मिका के साथ बातचीत में यह भी पूछा कि उनके मुताबिक अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर में कौन बेहतर है। बॉलीवुड के इस पावर कपल ने शो पर अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की।

तो खुलकर सवाल पूछेंगे करण जौहर?

प्रोमो वीडियो में करण जौहर दर्शकों को स्वागत करते हुए कहते हैं, “आज सोफा पर मेरे सामने हैं एक ब्लॉकबस्टर कपल, मुझे थोड़ा चिपकू होने का तो हक है।” करण जौहर ने रश्मिका मंदाना से पूछा कि जब कोई इतना हसीन आपकी जिंदगी में आता है, तो क्या आप लोगों की कहानी में किसी तरह का प्रपोजल था? करण जौहर ने पूछा कि क्या किसी ने किसी को पहले प्रपोज किया था? इस पर करण जौहर और रश्मिका मंदाना ने ‘ना’ में सिर हिलाया। साफ है कि विजय और रश्मिका की लव स्टोरी आम कहानियों जैसी नहीं थी, दोनों ने सीधे शादी का तय किया।

रश्मिका ने शादी के लिए 100 बार पूछा

विजय देवराकोंडा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया, “इसने मुझसे कहा- चलो शादी कर लेते हैं। मैंने कहा- ठीक है, तुम मुझसे 100 बार यह पूछ चुकी हो।” इस पर करण जौहर ने पूछा- क्या वाकई तुमने उससे 100 बार पूछा था? इस पर रश्मिका मंदाना ने जवाब दिया- मैं पूरे एक साल तक इससे शादी के लिए पूछती रही थी। विजय देवराकोंडा ने कहा- मैं पागल नहीं हूं। करण जौहर ने रैपिड फायर में जब रश्मिका मंदाना से पूछा कि अल्लू अर्जुन या रणबीर कपूर? करण को शायद लगा कि वह अटकेंगी, लेकिन करण ने खुलकर जवाब दिया।

‘शादी का रूल नंबर 101 कहता है कि..’

इस सवाल पर खुलकर रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन को चुना। करण जौहर ने विजय देवराकोंडा को भी घेरा और पूछा- आपको क्या लगता है कि रश्मिका मंदाना के अलावा किसके साथ आपकी केमिस्ट्री बेस्ट रहती है? इससे पहले कि विजय जवाब देते, रश्मिका मंदाना ने जवाब दिया- कोई नहीं। रश्मिका मंदाना की बात सुनने के बाद विजय देवराकोंडा ने कहा- शादी का रूल नंबर 101 कहता है कि हमेशा पत्नी की हां में हां मिलाओ। प्रोमो वीडियो देखकर लोग सुपर एक्साइटेड हैं और देखना यह है कि इसमें कौन से नए राज खुलेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN