Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप भी शादी टूटने की वजह कपल्स के बीच होने वाली लड़ाई को मानते हैं तो एक बार रिलेशनशिप कोच की बात को सुनें और उनसे जानिए असल में शादी क्यों टूटती है।
वक्त के साथ रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं। शादी का रिश्ता बहुत नाजुक होता है जिसे कपल्स एक दूसरे के साथ से अच्छी तरह निभाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, आजकल शादियां बहुत कम समय चल पाती हैं। चाहें अरेंज मैरिज हो या फिर लव मैरिज बीते कुछ सालों से तलाक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शादी को एक सालो होने से पहले ही कपल्स एक दूसरे से दूर होने काफैसला कर लेते हैं। ऐसा होने के पीछे कई वजह होती हैं, हालांकि कपल्स के बीच मे होने वाले लड़ाई झगड़े को अहम माना जाता है। लेकिन क्या वाकई में कोई भी कपल लड़ाई झगड़े की वजह से अलग हो सकता है? इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप कोच बी स्मिता भोजन ने एक वीडियो में शादी टूटने की अहम वजह बताई है, जो हर किसी को जरूर जाननी चाहिए।
शादी टूटने की क्या होती है बड़ी वजह?
शादी टूटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि जरूरी नहीं है कि हर बार शादी टूटने की वजह कपल्स के बीच होने वाली लड़ाई है। कई बार क्वालिटी टाइम भी शादी टूटने का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट कहती हैं कि शुरुआत में कपल्स एक दूसरे के लिए टाइम निकालते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है लाइफ बिजी हो जाती है और काम, बच्चे और जिम्मेदारियों की वजह से रिश्ता की प्राथमिकता टॉप से नीचे आ जाती है। एक्सपर्ट कहती हैं कि शादी संयोग से मजबूत नहीं होती बल्कि ये जान-बूझकर कनेक्शन बनाने की वजह से धीरे-धीरे मजबूत होती है। वह कहती हैं कि दिन में सिर्फ 20 मिनट बिना किसी फोन या विकर्षण के सिर्फ बात करने, सुनने, साथ हंसने या फिर साथ में वॉक करने से दोबारा इमोशनल इंटिमेसी बढ़ने लगती है। कोच कहती हैं कि प्यार एक रात में खत्म नहीं हो सकता है, ये तब कम होने लगता है जब आप एक दूसरे के लिए मौजूद रहना कम कर देते हैं।
रिलेशनशिप कोच कहती हैं कि आज खुद से ये सवाल करें कि आखिरी बार कब हुआ था जब आप दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया हो।
कैसे बिताएं क्वालिटी टाइम
ध्यान रखें कि क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आपको किसी फैंसी डेट पर जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि घर पर रहकर भी ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए
-30 से 60 मिनट बिना सोशल मीडिया के सिर्फ बातें करें।
-डिनर, चाय या कोई नई रेसिपी मिलकर ट्राय करें।
-धीरे-धीरे टहलते हुए दिन की बातें और फ्यूचर के प्लान शेयर करें।
-एक-दूसरे की पसंद से बारी-बारी से कुछ चुनें।
-कार्ड गेम, बोर्ड गेम या कोई मजेदार कपल गेम। साथ में कोई मजेदार एक्टिविटी माइंडफ्रेश करने के साथ ही आपको एकदूसरे के नजदीक ला सकती है।
-एक दूसरे की जरूरत के बारे में बात कर सकते हैं।
-बिना ज्यादा प्लानिंग के आइसक्रीम, कैफे या किसी शांत जगह पर निकल जाएं।
-पुरानी अच्छी बातों को याद करें।
-अगर लाइफ बहुत ज्यादा व्यस्त है और आप बहुत ज्यादा समय एक दूसरे को नहीं दे सकते हैं तो जब भी समय मिले तब कॉल पर कुछ देरे के लिए बात करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



