Home BUSINESS NEWS HINDI नई नवेली कंपनी के शेयरों में दो दिन से लग रहा 10%...

नई नवेली कंपनी के शेयरों में दो दिन से लग रहा 10% का अपर सर्किट, एक्सपर्ट ने निवेशकों को किस बात पर किया अलर्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नई नवेली लिस्टेड कंपनी Waterways Leisure Tourism के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इससे पहले कंपनी के शेयरों में गुरुवार को अपर सर्किट लगा था। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। बता दें, कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत की तेजी के बाद बीएसई में 807.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। हालांकि, अब भी दाम इश्यू प्राइस से कम ही है।

डिस्काउंट पर हुई थी कंपनी की लिस्टिंग

Waterways Leisure Tourism की डिस्काउंट लिस्टिंग हुई थी। स्टॉक बीएसई में 14.60 प्रतिशत की गिरावट के बाद 690 रुपये प्रति पर लिस्ट हुआ था। वहीं, एनएसई में कंपनी का शेयर 15.71 प्रतिशत की डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद 681 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था। बता दें, बुधवार को बीएसई में कंपनी के शेयर 22.85 प्रतिशत तक की गिरावट के बाद 623.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गया था। इस कंपनी का इश्यू प्राइस 808 रुपये था।

क्या कहते तेजी पर एक्सपर्ट्स?

मास्टर ट्रस्ट के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह कहते हैं कि एक बाद एक अपर सर्किट लगना दर्शाता है कि लिस्टिंग के बाद आई तेज गिरावट को निवेशक एक खरीदारी के मौके के तौर पर देख रहे हैं। रवि कहते हैं कि ऐसी स्थिति नई लिस्टेड कंपनियों में कम देखा जाता है। वो आगे कहते हैं कि स्टॉक में आगे तब तक अनिश्चितता रहेगी जब कमाई के स्तर पर इसमें स्थिरता नहीं देखी जा सके।

रवि सिंह कहते हैं कि शॉर्ट टर्म प्राइस मूवमेंट के आधार पर निवेशक को फैसला ना करें। इसके बजाए वो अपना फोकस मौजूदा कंपनी के बिजनेस पर करें। आने वाले तिमाही के नतीजों के जरिए लॉन्ग टर्म के लिए कोई फैसला करें।

Waterways Leisure Tourism IPO डीटेल्स

पिछले हफ्ते कंपनी के आईपीओ को अंतिम दिन 1.46 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस आईपीओ का साइज 585 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 769 रुपये से 808 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। कंपनी के मौजूदा निवेशकों की तरफ से एक भी शेयर की बिक्री नहीं की गई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN