Source :- INDIATV NEWS

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आप घर पर ही ताजी हरी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो नवंबर का महीना इसके लिए अच्छा है। इस मौसम में कई तरह की पत्तेदार सब्जियां आसानी से गमलों और ग्रो बैग में उगाई जा सकती हैं। इसके लिए आपको बड़े बगीचे की भी जरूरत नहीं है। घर की छोटी सी बालकनी में थोड़ी जगह और सही देखभाल के साथ आप ताजी सब्जियां उगा सकते हैं। इससे बाजार से बार-बार हरी सब्जियां खरीदने की जरूरत भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं नवंबर में बालकनी में कौन-कौन सी पत्तेदार सब्जियां लगा सकते हैं।
नवंबर में बालकनी में लगाएं ये पत्तेदार सब्जियां
-
सरसों का साग: सर्दियों में सरसों की पत्तियां उगाने के लिए नवंबर अच्छा समय है। इसके बीजों को गमले या ग्रो बैग में लगाएं। पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह दें।
-
पालक: नवंबर में पालक उगाना अच्छा विकल्प है। इसे गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें और नियमित पानी दें।
-
मेथी: मेथी के बीजों को गमले में छिड़ककर हल्की मिट्टी से ढक दें। कुछ ही दिनों में पौधे निकलने लगते हैं। इसकी पत्तियों को छोटा रहने पर भी काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
धनिया: धनिया उगाने के लिए इसके बीजों को हल्का तोड़कर मिट्टी में बोएं। गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप आती हो। कुछ समय बाद इसकी हरी पत्तियों का इस्तेमाल खाने में कर सकते हैं।
-
बथुआ: सर्दियों में बथुआ खाने का अपना अलग स्वाद है। इसे बीजों से गमले में उगाया जा सकता है। इसकी पत्तियों को अच्छी तरह विकसित होने पर तोड़कर इस्तेमाल करें।
-
पुदीना: पुदीना गमले में आसानी से उग जाता है। इसे बीजों की जगह कटिंग से भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि मिट्टी में हल्की नमी बनी रहे। इसके अलावा गार्डनिंग की ये बेहतरीन टिप्स आपके बालकनी की बागवानी को करेंगे गुलज़ार
बालकनी में पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए रोजाना पर्याप्त रोशनी, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और जरूरत के अनुसार पानी देना जरूरी है। ठंड और धूप की स्थिति के हिसाब से पौधों की देखभाल करें।
SOURCE : INDIATV NEWS




