Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना मैदा, ना सूजी! सिर्फ 2 आलू से बनाएं खस्ता कुरकुरी पापड़ी,...

ना मैदा, ना सूजी! सिर्फ 2 आलू से बनाएं खस्ता कुरकुरी पापड़ी, महीनों तक नहीं होगी खराब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चाय के साथ कुछ खाना हो या हल्की फुल्की भूख लगी हो, ये कुरकुरी पापड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये बिना मैदा और बिना सूजी के बनती हैं और सही से स्टोर करने पर महीनों खराब भी नहीं होती। शेफ पारुल ने इन्हें बनाने की रेसिपी शेयर की है।

चाय के साथ स्नैक्स में अक्सर कुछ ना कुछ चाहिए ही रहता है। ऐसे में बाजार के स्नैक्स जैसे नमकीन, मठरी, बिस्किट और चिप्स वगैरह से अच्छा है कि आप घर पर ही कुछ बनाकर तैयार कर लें। आज की पापड़ी रेसिपी कुछ खास है। ये खस्ता और कुरकुरी पापड़ी बिना मैदा और सूजी के बन जाती हैं। इन्हें घंटों बेलने का भी झंझट नहीं है, बस एक सिंपल सी ट्रिक से आप मिनटों में ढेर सारी पापड़ी बनाकर तैयार कर सकते हैं। चाय के साथ कुछ खाना हो या हल्की भूख लगी हो, ये पापड़ी परफेक्ट स्नैक्स हैं। बच्चे अक्सर कुछ बाहर का मांगते रहते हैं तो उनके लिए भी आप डब्बा भरकर ये पापड़ी बनाकर रख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर शेफ पारुल ने इनकी रेसिपी शेयर की है, आइए डिटेल में जानते हैं।

खस्ता पापड़ी बनाने के लिए सामग्री

बिना मैदा और बिना सूजी के खस्ता पापड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- उबले हुए आलू (2), चावल का आटा (1 कप), बेसन (2 चम्मच), तेल (1 चम्मच), जीरा (1 चम्मच), अजवाइन (आधा चम्मच), चिली फ्लेक्स या लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), सफेद तिल (1 चम्मच), कलौंजी (आधा चम्मच, कसूरी मेथी (1 चम्मच), चुटकी भर हींग, चाट मसाला (1 चम्मच), स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल।

सिर्फ 2 आलू से बनाएं खस्ता और कुरकुरी पापड़ी

खस्ता पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दो उबले हुए आलू ले कर उन्हें अच्छे से मैश कर लें। ध्यान रहे इनमें किसी तरह की गुठलियां नहीं रहनी चाहिए। इन्हें एक बड़ी बाउल में ट्रांसफर करें। अब इसमें चावल का आटा और थोड़ा सा बेसन बताई हुई मात्रा में एड करें। इसके साथ ही साबुत जीरा, हाथों से मसलकर अजवाइन और चिली फ्लेक्स या लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।

पापड़ी में कसूरी मेथी की खुशबू काफी अच्छी लगती है। इसे भी आप क्रश कर के मिल सकते हैं। इसके अलावा सफेद तिल, कलौंजी, चुटकी भर हींग, चाट मसाला, नमक और एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से आटा गूंथ लें। इसमें आपको बिल्कुल भी पानी नहीं एड करना है। आलू की नमी से ही पापड़ी का डो लगाकर तैयार कर लें।

बिना बेले पापड़ी बनाने की ट्रिक

सबसे पहले आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लें। अब एक बटर पेपर या फॉइल लें और उसपर तेल लगाकर ग्रीस कर लें। इसपर सभी लोइयां रखें और हाथ से हल्का दबाकर सेट कर लें। इन्हें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें ताकी पापड़ी बनने पर ये आपस में चिपके नहीं। अब इनके ऊपर से दोबारा एक बटर पेपर या फॉइल रखें और एक कटोरी की मदद से इन्हें हल्का प्रेस करें और गोल-गोल घुमाकर पापड़ी का शेप दें। लास्ट में एक फोर्क या चाकू की मदद से इनमें छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि ये फूले नहीं।

गोल्डन और क्रिस्पी होने तक करें फ्राई

एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें। जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो लो टू मीडियम फ्लेम पर पापड़ी तलने के लिए तेल में डालें। धीमी आंच पर ये अच्छे से फ्राई होती हैं और अंदर से कच्ची भी नहीं रहतीं। जैसे ही ये गोल्डन और क्रिस्पी होने लगें तो इन्हें तेल से बाहर निकाल लें। ठंडा होने पर इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें, महीनों तक भी ये खराब नहीं होंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN