Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/dhurf_1780109776237_1780109787933_43c65aa7-1818-44b6-9245-83f54595204e.jpgफिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद अब पता चला कि रणवीर सिंह या अक्षय खन्ना नहीं बल्कि इस एक्टर को सबसे पहले फिल्म के लिए फाइनल किया था जिनका नाम जानकर आप हैरान हो जाओगे।
राकेश बेदी पिछले कुछ समय से धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्हें एक अलग स्टारडम मिला है इन फिल्मों के बाद। अब राकेश ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें सबसे पहले कास्ट किया था वो भी कई साल पहले, तब तक को प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों आदित्य ने उन्हें जमील जमाली के किरदार के लिए चुना।
कब फिल्म के लिए राकेश को फाइनल किया था
एएनआई को दिए इंटरव्यू में राकेश ने कहा, ‘मुझे लगता है और आदित्य धर ने कहा भी है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था। उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले कास्ट कर दिया था जब उरी आई थी। उस वक्त उनके पास स्क्रिप्ट नहीं थी। लेकिन आइडिया था और उसी आइडिया के मुताबिक उन्होंने मेरे बारे में सोचा फिल्म के किरदार के लिए।’
आदित्य ने उन्हें क्यों चुना
राकेश ने यह भी कहा कि आदित्य का जो उन पर विश्वास है वो उनके लिए बड़ी बात है क्योंकि आदित्य ने उन्हें उनके सालों के काम को देखकर उन्हें चूज किया। वह बोले, मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में सोचा। उन्होंने मुझे इस रोल के लिए कास्ट किया क्योंकि उन्होंने मेरा काम देखा। मेरे सभी रोल में मैंने हमेशा कोशिश की है कि किरदार को आगे लेकर चलूं। यही वजह है कि आज भी लोग मुझे जमील जमाली से बुलाते हैं या फिर शो श्रीमान श्रीमति शो के किरदार से।
उनका डायलॉग सोशल मीडिया पर छाया
बता दें कि धुरंधर के पहले और दूसरे पार्ट में राकेश ने पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाया था। धुरंधर 2 में उनके किरदार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, उनके कई सीन और डायलॉग खूब वायरल हुए सोशल मीडिया पर। उनका एक डायलॉग तो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा और इसके मीम भी खूब बने हैं और वो है मेरा बच्चा है तू।
धुरंधर के दोनों पार्ट का कलेक्शन
धुरंधर के बारे में बता दें कि यह भारतीय स्पाई की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर वहां भारत के खिलाफ लोगों को मारता है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना अहम किरदार में थे। हालांकि दूसरे पार्ट में अक्षय को छोड़कर सभी पुरानी कास्ट थी।
फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे। वहीं दूसरे पार्ट ने 1800 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं ग्लोबली। दोनों पार्ट को मिलाकर फिल्म ने 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
राकेश की अपकमिंग फिल्म
फिलहाल राकेश बेदी की बात करें तो वह अब है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे। फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे और इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इनके अलावा जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, राजेश कुमार और चंकी पांडे भी हैं। फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






