Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते होगा इन 9 फिल्मों/वेब सीरीज का धमाका, एक्शन,...

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते होगा इन 9 फिल्मों/वेब सीरीज का धमाका, एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी से होगा हफ्ता शुरू

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/31/1200x900/weseffdgggfrgrerfffftfdgrdffbftfdddgf_1788160650956_1788160655640_b2affb38-9cdc-4cb0-8b77-2af65a6adf9f.jpg

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते 9 फिल्मों/वेब सीरीज का धमाका होने वाला है। एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, रोमांस से भरी ये फिल्में कमाल करने वाली हैं। 1 से 4 सितंबर के बीच आ रही हैं फिल्में-

नेटफ्लिक्स पर सितंबर के पहले हफ्ते में जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस हफ्ते 9 फिल्में/वेब सीरीज प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली हैं। इस हफ्ते आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर से भरा कंटेंट देखने को मिलने वाला है। तो अगर थिएटर जाने का मन नहीं है तो घर पर बैठ कर इन फिल्मों/सीरीज को फ्रेंड्स और फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। जानिए इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर क्या रिलीज होने वाला है।

1 सितंबर से 4 सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्में और सीरीज-

अनटोल्ड रेगन: ब्रेकिंग बैडली
रिलीज डेट- 1 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

इंग्लिश डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘अनटोल्ड रेगन: ब्रेकिंग बैडली’ रेचल रेगन की जीवन की कहानी के बारे में है। रेचल एक अकेडमिक और कॉम्पिटिटिव ब्रेकडांसर हैं, जो 2024 के ओलंपिक में अपने डेब्यू के बाद चर्चाओं में आई थीं। गेम्स में उनके परफॉर्मेंस के रातों-रात वायरल होने के साथ ही, मीम्स, गलत जानकारी और कॉन्स्पिरेसी थ्योरीज फ़ैल गई थी। अब इस पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी है 1 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

जेरेड फ्राइड: द फैमिली प्लान

रिलीज डेट- 1 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

अगर इस हफ्ते कुछ कॉमेडी देखने का मन है तो जेरेड फ्राइड नया फैमिली ह्यूमर देख सकते हैं। ये स्टैंडअप कॉमेडी शो इंग्लिश में नेटफ्लिक्स पर 1 सितंबर से देखा जा सकता है।

गांधारी

रिलीज डेट- 3 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

तापसी पन्नू अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं जिसका नाम है गांधारी। इस हिंदी फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जिसकी बेटी भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन से किडनैप हो जाती है। बेटी की तलाश में वो कुछ समय के लिए अंधी हो जाती है, लेकिन बेटी को वापस तलाशने की उसकी कोशिशें सारी हदें पार कर देती हैं। ये फिल्म 3 सितंबर को थिएटर में देखी जा सकती है।

Fito Páez: The World Within a Song

रिलीज डेट- 3 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

ये एक स्पेनिश डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसमें लैटिन म्यूजिशियन और फिल्ममेकर फिटो पाएज़ के बारे में है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को बनाने के लिए एक साल तक बारीकी से रिकॉर्डिंग की गई है। अब उनके जीवन को इस फिल्म में देखा जा सकता है। ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

द जेंटलमैन सीजन 2

रिलीज डेट- 3 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

इंग्लिश वेब सीरीज द जेंटलमैन का पहला सीजन खूब पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि लीड किरदार एडी को अपने पिता की प्रॉपर्टी विरासत में मिलती है, लेकिन उसे पता चलता है कि ये गांजा बिजनेस से जुड़ा हुआ हिस्सा है। ये एक एक्शन, क्राइम वेब सीरीज होने वाली है जो 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

धमाल 4

रिलीज डेट- 4 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

धमाल फ्रेंचाइजी ऑडियंस के बीच मशहूर है। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, स्टारर धमाल 4 अब OTT पर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इस शुक्रवार यानी 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है।

कोरियन कनकराजु

रिलीज डेट- 4 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

तेलुगू हॉरर कॉमेडी एक्शन फिल्म कोरियन कनकराजु को थिएटर ऑडियंस ने पसंद किया था। फिल्म कहानी कनकराजु नाम के गुस्सैल शख्स की कहानी है जिसका किरदार वरुण तेज ने निभाया है। फिल्म में चैत्रा नाम की एक लड़की कोरिया जाने का सपना देखती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्दगिर्द रची गई है। इस फिल्म को 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

टीनएज वेस्टलैंड

रिलीज डेट- 4 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

टीनएज वेस्टलैंड एक इन्वेस्टीगेशन डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो 1991 के न्यूयॉर्क पर बेस्ड है। इस फिल्म में ऐसे टीनएजर्स की कहानी को दिखाया गया है जो खुद को अलग महसूस करते हैं। कहानी में फे पर्यावरण से जुड़े मुद्दे को भी दिखाया जाता है। ये इंग्लिश फिल्म 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

अर्ल मीट्स वर्ल्ड

रिलीज डेट- 4 सितंबर 2026
नेटफ्लिक्स

ये एक रियलिटी पर बेस्ड सीरीज है जिसमें Gen-Z स्टार एलिक्स अर्ल अपनी जिंदगी कैमरे के सामने दिखाती नजर आएंगी। इसमें वो अपना बिजनेस, काम और लाइफस्टाइल के बीच तालमेल के बारे में बात करती दिखेंगी। ये सीरीज ओरिजिनली इंग्लिश में बनाई गई है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर 4 सितंबर से देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN