Home LIFESTYLE NEWS HINDI नो बेकिंग, नो कुकिंग! बच्चों के लिए बनाएं फटाफट हेल्दी प्रोटीन रिच...

नो बेकिंग, नो कुकिंग! बच्चों के लिए बनाएं फटाफट हेल्दी प्रोटीन रिच ब्राउनी, 10 मिनट में होगी रेडी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Without Baking Brownie Recipe: बच्चों को केक, चॉकलेट, ब्राउनी जैसे डेजर्ट पसंद हैं तो उन्हें हेल्दी ब्राउनी बनाकर खिलाएं। बिना कुकिंग और बेकिंग के बिना झंझट के मात्र 10 मिनट में ये हाई प्रोटीन ब्राउनी बनकर तैयार हो जाएगी।

बच्चे केक, चॉकलेट, ब्राउनी जैसे स्वीट्स खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन इन सबमे फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से हेल्थ के लिए हार्मफुल होता है। लेकिन हेल्दी फूड बनाना हो तो बहुत सारी मेहनत करनी पड़ती है। कुकिंग और बेकिंग का टाइम ना हो पैकेट वाले प्रोडक्ट ही बच्चों को मजबूरी में खिलाने पड़ते हैं। लेकिन ये रेसिपी आपके बड़े काम आने वाली है। क्योंकि बिना कुकिंग, बिना बेकिंग के आप मिनटों में टेस्टी, चॉकलेटी ब्राउनी बनाकर रेडी कर सकती हैं। सबसे खास बात बच्चों के साथ ये बड़ों को भी खूब पसंद आएगी, जो डाइट पर हैं और हाई प्रोटीन फूड खाते हैं। स्वीट की क्रेविंग पूरी करने के साथ ये हेल्थ के लिए भी बढ़िया है। तो बस नोट कर लें नो बेकिंग, नो कुकिंग वाली ये आसान सी रेसिपी।

हाई प्रोटीन ब्राउनी बनाने की सामग्री

एक से डेढ़ कप खजूर

एक कप काला चना

कोको पाउडर एक चौथाई कप

वनीला एसेंस

डार्क चॉकलेट

काजू, बादाम, पिस्ता

हाई प्रोटीन ब्राउनी बनाने की रेसिपी

  • हेल्दी ब्राउनी बनाने के लिए काले चने को रातभर के लिए भिगो दें।
  • फिर एक कप चने को कुकर में उबालकर अच्छी तरह से पका लें।
  • अब इन उबले चनों का पानी छानकर मिक्सी के जार में डालें।
  • साथ ही एक से डेढ़ कप खजूर के बीजों को निकाल कर मिक्सी के जार में डाल दें। खजूर की मात्रा मिठास के अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • इसमे एक चौथाई कप कोको पाउडर डालें और साथ में एक चौथाई चम्मच वनीला एसेंस डालें।
  • अब इन सारी चीजों को ग्राइंड कर लें।
  • किसी टिफिन या बॉक्स में नीचे पार्चमेंट पेपर या बटर पेपर बिछाएं।
  • इसी में सारे मिक्सचर को निकालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह से दबा-दबाकर सेट करें।
  • डार्क चॉकलेट को डबल ब्वॉयलर में डालकर मेल्ट करें।
  • डबल ब्वॉयलर का मतलब है कि भगोने में गर्म पानी रखें और उसके ऊपर किसी कांच के बाउल में डार्क चॉकलेट को डालकर मेल्ट कर लें।
  • बस मेल्ट चॉकलेट को बॉक्स में सेट की हुई ब्राउनी के ऊपर डाल दें। चूंकि ये पिघली है इसलिए आसानी से फैल जाएगी।
  • अब काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किशमिश को बारीक या थोड़े बड़े टुकड़ों में काट लें।
  • ऊपर से फैलाएं और हल्का सा प्रेस कर दें। जिससे सारे ड्राई फ्रूट्स सेट हो जाएं।
  • अब इसे फ्रिज में एक से दो घंटे के लिए रख दें। जिससे कि ये अच्छी तरह से फ्रीज हो जाए।
  • बस रेडी है टेस्टी, हाई प्रोटीन फज ब्राउनी। जिसका टेस्ट बिल्कुल परफेक्ट होगा और ये हेल्दी भी है।
  • वनीला आइसक्रीम के साथ गेस्ट को सर्व करें या फिर बच्चों को खिलाएं। अब आपको हाई अनहेल्दी फैट से बनी ब्राउनी या घंटों कुकिंग, बेकिंग करने का झंझट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस झटपट हाई प्रोटीन टेस्टी डेजर्ट बनकर रेडी हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN