Home मनोरंजन समाचार ‘पंचायत’, ‘द फैमिली मैन’ से भी ज्यादा है इस वेब सीरीज की...

‘पंचायत’, ‘द फैमिली मैन’ से भी ज्यादा है इस वेब सीरीज की रेटिंग, 6 साल से कोई नहीं तोड़ पा रहा है ये रिकॉर्ड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/18_june_scam_1781787480441_1781787487916_41683de7-987a-4d63-b1c1-664b6983bf3d.jpg

वीकेंड शुरू होने वाला है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। ये सीरीज इस वक्त सोनी लिव पर है।

ओटीटी की दुनिया में जब भी बेहतरीन वेब सीरीज की बात होती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले ‘पंचायत’, ‘द फैमिली मैन’, ‘मिर्जापुर’ या ‘पाताल लोक’ जैसे नाम आते हैं। इन शोज ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है और इन्हें कल्ट स्टेटस हासिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी वेब सीरीज भी है, जिसकी रेटिंग इन सबसे ज्यादा है। आइए आपको इस सीरीज के बारे में बताते हैं।

सीरीज का नाम और रेटिंग

दिलचस्प बात ये है कि पिछले 6 सालों से इस वेब सीरीज का रिकॉर्ड कोई भी दूसरा शो नहीं तोड़ पाया है। हम बात कर रहे हैं हंसल मेहता के निर्देशन में बनी मास्टरपीस सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ की। इस सीरीज को आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है।

टॉप सीरीज की रेटिंग

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी – 9.2 / 10

गुल्लक – 9.1/10

एस्पिरेंट्स – 9.1/10

पंचायत – 9.0 / 10

द फैमिली मैन – 8.7 / 10

मिर्जापुर – 8.5 / 10

6 साल से अटूट है ये रिकॉर्ड

साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज को लगभग 6 साल होने जा रहे हैं, लेकिन आज तक कोई भी हिंदी सीरीज इस रेटिंग को पार नहीं कर पाई है। हां, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ की आईएमडीबी भी 9.2 है, लेकिन ‘स्कैम 1992’ से ये सीरीज आगे नहीं निकल पाई है। अगर आप ‘स्कैम 1998′ देखना चाहते हैं तो सोनीलिव पर देख सकते हैं।’

प्रतीक गांधी बने रातों-रात स्टार

इस सीरीज की सक्सेस का क्रेडिट एक्टर प्रतीक गांधी को जाता है। हर्षद मेहता के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी। उनके डायलॉग्स जैसे ‘लोचा, लाफा और लापसी, इन तीनों से दूर रहो’ और ‘सक्सेस क्या है? फेलियर के बाद का चैप्टर’ आज भी मीम्स और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ होती है।

स्कैम 2003

‘स्कैम 1992’ की जबरदस्त सफलता के बाद, हंसल मेहता और सोनी लिव ने इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ भी रिलीज किया, लेकिन ये सीरीज वो कमाल नहीं दिखा पाई। भारत के इतिहास के सबसे बड़े स्टैम्प पेपर घोटाले के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी पर बनी इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN