Home LIFESTYLE NEWS HINDI पतले होना चाहते हैं तो प्रोटीन रिच इन 5 फूड्स को हरगिज...

पतले होना चाहते हैं तो प्रोटीन रिच इन 5 फूड्स को हरगिज ना खाएं, वजन बढ़ने लगेगा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फैट लॉस करना आपका लक्ष्य है और घंटों वर्कआउट कर रहे तो अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर इन 5 तरह के फूड्स को हरगिज ना खाएं। ये आपके फैट लॉस गोल को पूरा करना मुश्किल कर देंगे, फिटनेस कोच ने बताया।

वेट लॉस आपका गोल है और आप घंटों कसरत करके इस लक्ष्य को पाना चाहते हैं। वर्कआउट के साथ आप प्रोटीन रिच फूड खा रहे हैं और दिनभर के प्रोटीन इनटेक को पूरा करने के लिए इन 5 तरह के फूड्स को शामिल कर रखे हैं। तो जरा संभल जाएं, ये पांच फूड्स आपके वजन को घटाने की बजाय बढ़ाना शुरू कर देंगे। फिटनेस कोच सुमन राजपूत ने पूरे पांच प्रोटीन रिच फूड की लिस्ट शेयर की है जिसे खाने से प्रोटीन भले ही पूरा मिले लेकिन साथ में कैलोरी भी हाई होगी और आपके वेट लॉस का गोल पूरा नहीं होगा।

रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर हैवी मील

नॉर्थ इंडियन रेस्टोरेंट में बटर पनीर, पनीर भुर्जी, पनीर टिक्का लाजवाब मिलते हैं। लेकिन ये सारी डिशेज बनाने में काफी सारा तेल और क्रीम यूज होता है। जिसकी वजह से भले ही पनीर का प्रोटीन आपको मिले लेकिन साथ में फैट और कैलोरी फ्री में हाई मिलेगा। जो आपके फैट लॉस वाले गोल को कभी पूरा नहीं होने देगा। तो अगर आपको प्रोटीन रिच फूड में पनीर ऐड करना है तो लो फैट पनीर खाएं, चिकन ब्रेस्ट, फिश, टोफू खाएं, जिसमे प्रोटीन तो पूरा होगा लेकिन कैलोरी की मात्रा कम होगी।

नट बटर

आमंड बटर, पीनट बटर मार्केट से हेल्दी समझकर लाते है। लेकिन ये आपके प्रोटीन पोर्शन को पूरा करने के साथ ही कैलोरी भी बढ़ाते हैं। तो अगर आपको प्रोटीन इनटेक पूरा करना है तो ग्रीक योगर्ट, व्हे प्रोटीन या फिर दही खाएं।

कीमा मीट

चिकन, मटन के कीमे तो नॉनवेजिटेरियन लवर का पसंदीदा होता है और इसे प्रोटीन से भरपूर समझ कर खाते हैं तो संभल जाएं क्योंकि इसमे प्रोटीन से ज्यादा फैट की मात्रा होती है, जिसे खाकर आपका फैट लॉस तो हरगिज नहीं होने वाला। हेल्दी प्रोटीन इनटेक लेना है तो चिकन ब्रेस्ट, सोया चंक्स खाए।

5-6 पूरे अंडे

फैट लॉस करना चाहते हैं और पांच से छह अंडे पूरे के पूरे खाते तो आपको प्रोटीन की ज्यादा मात्रा मिलती है। लेकिन फैट लॉस के लिए इतने सारे प्रोटीन से टारगेट पूरा करना मुश्किल हो सकता है। एग योक खाने से आपके प्रोटीन के साथ हाई कैलोरी भी जुड़ती है। तो अगर आपको फैट लॉस करना है तो एक से दो साबुत अंडे खाना पर्याप्त है और अगर आप पांच से छह अंडे खा रहीं है तो केवल व्हाइट वाले पार्ट को ही खाएं।

चीज को प्रोटीन इनटेक के तौर पर खाना

चीज लोडेड सैंडविच, रैप्स, टोस्ट खाते हैं और सोचते हैं कि चीज प्रोटीन रिच है तो रुक जाएं। क्योंकि इसमे प्रोटीन के साथ हाई मात्रा में कैलोरी भी मिलती है। इसके ऑप्शन में आपको लो फैट पनीर, कॉटेज चीज और हैंग कर्ड को खाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN