Home LIFESTYLE NEWS HINDI शेविंग से हटाती हैं प्राइवेट पार्ट के बाल? तो ये 10 बातें...

शेविंग से हटाती हैं प्राइवेट पार्ट के बाल? तो ये 10 बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्राइवेट पार्ट के बाल रिमूव करने के लिए शेविंग करती हैं, तो ये 10 बातें आपके लिए जानना जरूरी है। चूंकि ये एरिया सेंसेटिव होता है, इसलिए जरा सी लापरवाही से कट लगने और इरीटेशन का रिस्क बना रहता है। आइए जानते हैं।

प्राइवेट पार्ट के बाल रिमूव करना महिलाओं की पर्सनल हाइजीन का हिस्सा है। इसके लिए कुछ महिलाएं वैक्सिंग या हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, वहीं ज्यादातर महिलाओं को शेविंग ज्यादा सुविधाजनक तरीका लगता है। रेजर की मदद से प्राइवेट पार्ट के बाल हटाना काफी आसान होता है, लेकिन यहां की त्वचा काफी सेंसेटिव होती है इसलिए शेविंग के दौरान खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही से कट लगने, रेजर बंप्स, खुजली और इरीटेशन की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इंटीमेट एरिया के बाल शेव करती हैं, तो ये 10 टिप्स आपको जरूर पता होनी चाहिए।

1) प्राइवेट पार्ट पर बाल होना नॉर्मल है

सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि प्राइवेट पार्ट पर बाल होना नॉर्मल है। इसका हाइजीन से कुछ भी लेना देना नहीं है। अगर आप खुद चाहती हैं तो प्यूबिक हेयर रिमूव कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए तरह का दबाव महसूस करने की जरूरत नहीं है।

2) हमेशा साफ रेजर का इस्तेमाल करें

इंटीमेट एरिया के बाल हटाने के लिए हमेशा साफ और अलग रेजर का इस्तेमाल करें। पुराने, जंग लगे या खराब ब्लेड वाले रेजर को बिल्कुल भी यूज ना करें। साथ ही किसी और के साथ शेयर करने से भी बचें।

3) फ्रेगरेंस फ्री शेविंग जेल का इस्तेमाल करें

इंटीमेट एरिया के बाल हटाने के लिए हमेशा फ्रेगरेंस-फ्री शेविंग जेल या क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स सेंसेटिव स्किन में इरीटेशन पैदा कर सकते हैं।

4) बालों की ग्रोथ की दिशा में शेव करें

अगर आपको शेविंग के बाद इनग्रोन हेयर की समस्या होती है, तो बालों की दिशा में शेव करना बेहतर रहेगा। इससे त्वचा पर होने वाली इरीटेशन, रेजर बंप्स और इनग्रोन हेयर की समस्या कम होने में मदद मिलती है।

5) रेजर के ब्लेड को नियमित रूप से बदलें

प्राइवेट पार्ट की शेविंग के लिए इस्तेमाल होने वाले रेजर के ब्लेड को नियमित रूप से चेंज करें। पुराने घिसे हुए ब्लेड से शेविंग करने पर त्वचा पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, जिससे खुजली, इरीटेशन, कट लगाने और रेजर बंप्स की समस्या हो सकती है।

6) हेयर रिमूवल के बाद परफ्यूम ना लगाएं

हेयर रिमूव करने के तुरंत बाद किसी तरह का परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाना अवॉइड करें। इससे सेंसिटिव एरिया में जलन, इरीटेशन और खुजली की समस्या हो सकती है।

7) शेविंग के बाद हार्श स्क्रब अवॉइड करें

इंटीमेट एरिया की शेविंग के तुरंत बाद त्वचा को हार्श स्क्रब से एक्सफोलिएट करने से बचना चाहिए। शेविंग के बाद स्किन और भी ज्यादा सेंसेटिव हो जाती है, जिससे इरीटेशन का रिस्क बढ़ सकता है।

8) लूज और आरामदायक अंडरवियर पहनें

शेविंग के बाद बहुत टाइट अंडरवियर पहनने से बचें। इसकी जगह ढीले और आरामदायक अंडरवियर पहनें। साथ ही कॉटन जैसे ब्रीदेबल फैब्रिक का चुनाव करें, जिससे हवा का आना-जाना बना रहे।

9) इनग्रोन हेयर को नोचने से बचें

शेविंग के बाद कई बार बाल अंदर की तरफ बढ़ने लगते हैं, जिन्हें इनग्रोन हेयर कहा जाता है। इसकी वजह से त्वचा पर छोटे-छोटे दाने, खुजली और इरीटेशन हो सकती है। इन्हें नोचने या दबाकर निकालने से बचें। ऐसा करने पर इन्फेक्शन और दाग रह जाने का खतरा रहता है।

10) लगातार होने वाले दानों और इरीटेशन को नजरअंदाज ना करें

अगर शेविंग के बाद हर बार स्किन पर छोटे-छोटे दाने आ जाते हैं या इरीटेशन होने लगती है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। अपने डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह ले कर हेयर रिमूवल के तरीके में बदलाव किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN