Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कृति सेनन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का...

पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कृति सेनन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें आखिर क्या है मामला?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/Kriti_Sanon_1792155809303_DAky_1792155809566_XIhl_60437902-b3b0-47a9-840f-eb73298833bc_FRO5.png

 कृति ने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने अपने नाम, चेहरे, आवाज  का गलत तरीके से यूज करने को रोकने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त अपने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (व्यक्तित्व अधिकारों) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब कृति दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं। कृति ने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने अपने नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों का गलत तरीके से यूज करने को रोकने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दरअसल, शुक्रवार को इस मामले में हाई कोर्ट की ओर से सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने उनके वकील से कहा कि वे ऐसे अधिकारों के दायरे से जुड़े फैसलों का विस्तृत संकलन और रिसर्च पेश करें। साथ ही, यह भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या हाई कोर्ट का ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डिवीजन’ (IP डिवीजन) इन विवादों की सुनवाई करने के लिए अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं। मशहूर हस्तियों द्वारा ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ को लेकर दायर की जा रही याचिकाओं में हो रही बढ़ोतरी के बीच, अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स करने होंगे पेश

‘लाइव लॉ’ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कृति सेनन की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद से कहा है कि वे ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ से जुड़े न्यायिक फैसलों और रिसर्च को भी तैयार करें। साथ ही वकील ने ये भी बताया कि वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स उसी दिन दाखिल कर देंगे। वकील ने बताया कि कृति के मामले में कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को लेकर कोई समस्या नहीं है। कृति सेनन के पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद ही कोर्ट इस मामले पर कोई आदेश देने पर विचार करेगा।

कृति से पहले ये स्टार्स जा चुके हैं कोर्ट

कृति सेनन से पहले इसी मामले यानी पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कोर्ट जाने वालों में कंगना रनौत,अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, तब्बू, विजय देवरकोंडा, क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह, कांग्रेस नेता शशि थरूर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

क्या है ये पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा

बता दें कि पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा तब सामने आया है जब एआई और डीपफेक वीडियो सामने आने शुरू हुए हैं। एआई और डीपफेक के जरिए स्टार्स के फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाते है। कई बार ये वीडियो काफी अश्लील होते हैं। एआई और डीपफेक के गलत इस्तेमाल का शिकार आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स हो चुके हैं, जिसकी वजह से स्टार्स ने ये बड़ा कदम उठाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN