Source :- LIVE HINDUSTAN
Rhetan TMT Limited share: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में भारी गिरावट के बीच पेनी कैटेगरी के शेयर Rhetan TMT लिमिटेड को खरीदने की लूट सी मच गई। स्मॉल-कैप कंपनी Rhetan TMT लिमिटेड के शेयर ने पहले 52 हफ्ते के लो को टच किया और 14.43 रुपये पर आ गय। इसके बाद यू-टर्न लेते हुए इस शेयर में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा और इसकी 15.93 रुपये पर क्लोजिंग हुई। शेयर में इस तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है।
क्या है पॉजिटिव खबर?
दरअसल, Rhetan TMT लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी कंपनी द्वारा बजाज Tubular के साथ लगभग 20,000 MT TMT बार के लिए MoU साइन करने की घोषणा के बाद आई। गुजरात स्थित इस कंपनी ने बजाज Tubular के साथ लगभग 20,000 MT TMT बार के लिए MoU साइन किया। इस MoU में 24 महीनों की अवधि में लगभग 20,000 MT TMT बार की प्रस्तावित खरीद शामिल है।
समझौते के तहत, Bajaj Tubular प्रोडक्ट्स ने 24 महीने की अवधि के दौरान कंपनी से लगभग 20,000 MT TMT बार खरीदने की इच्छा जताई है। Rhetan TMT के मैनेजमेंट के मुताबिक, इस MoU से 24 महीने की अवधि में करीब 250-300 करोड़ रुपये का संभावित कारोबारी अवसर बन सकता है। दोनों कंपनियां कई पहलुओं पर आपसी सहमति बना सकती हैं, जिनमें व्यापक संबंध, अपेक्षित प्रोडक्ट मिक्स, संभावित ऑर्डर की फ्रीक्वेंसी, मौजूदा और अनुमानित बाजार मूल्य और अतिरिक्त बिजनेस की गुंजाइश शामिल हैं।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शालिन ए. शाह ने कहा, “यह MoU हमारे बिजनेस संबंधों को बढ़ाने और स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में स्थापित कंपनियों के साथ जुड़ने के हमारे प्रयासों को दर्शाता है। Bajaj Tubular प्रोडक्ट्स के साथ प्रस्तावित व्यवस्था एक व्यवस्थित और लंबे समय तक चलने वाले कमर्शियल संबंध बनाने का मौका देती है, साथ ही हमें 24 महीने की अवधि में अतिरिक्त बिजनेस के अवसरों को तलाशने में भी मदद करती है।”
शेयर का परफॉर्मेंस
पिछले छह महीनों में Rhetan TMT लिमिटेड के शेयर की कीमत में 35.64% और एक साल में लगभग 25.18% की गिरावट आई है। इस स्मॉल-कैप स्टॉक में एक साल में लगभग 5.5% और तीन साल में करीब 65% की बढ़त देखी गई है।
कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 62.12 फीसदी हिस्सेदारी है। यह 49,50,00,000 शेयर के बराबर है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें तो 37.88 फीसदी हिस्सेदारी है। यह 30,18,75,000 शेयर के बराबर है।
बाजार का हाल
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत लुढ़क कर 72,771.72 अंक पर बंद हुआ। यह 30 मार्च, 2026 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,179.51 अंक टूटकर 72,716.23 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ करीब छह महीने के निचले स्तर 22,780.25 अंक पर बंद हुआ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




