Source :- LIVE HINDUSTAN
Xiaomi 17T 5G: कीमत और ऑफर
इस फोन की सेल 10 जून दोपहर 12PM से शुरू हो रही है। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। भारत में, Xiaomi 17T के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जबकि इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स के तहत, Xiaomi चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर के बजाय 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी चुन सकते हैं, जिससे इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत घटकर 54,999 रुपये हो जाती है।
कंपनी, फोन खरीदने के एक साल के अंदर 60 परसेंट बायबैक वैल्यू की गारंटी भी दी है। शाओमी का कहना है कि, बेस 12GB+256GB वेरिएंट के लिए, बायबैक प्रोग्राम से एक साल की ओनरशिप कॉस्ट घटकर 19,000 रुपये हो सकती है। खरीदारों को फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






