Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष...

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/Ali_Zafar_Katrina_Kaif_1789628499417_C3Ec_1789628533748_7b2o_c9f0aaab-4524-42ab-bf2f-1f5d6c038f9a_saP5.jpg

कटरीना हाल ही में अपने पति विकी के साथ मुकेश और नीता अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। कटरीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। एक्टर विकी कौशल संग शादी के बाद कटरीना ने अपने काम के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ को भी अच्छे से बैलेंस किया। वहीं, अब कटरीना और विकी एक प्यारे से बेटे विहान के माता-पिता हैं। कटरीना ने पिछले साल नवंबर में विहान का स्वागत किया था। मां बनने के बाद से लाइमलाइट से दूर हैं। हाल ही में कटरीना अपने पति विकी के साथ मुकेश और नीता अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान की कटरीना की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही वो अपने लुक यानी बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। ऐसे में अब कटरीना के साथ फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ के को-स्टार और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर उनके समर्थन में सामने आए हैं और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई है।

अली ने की कटरीना को बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स की आलोचना की

पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की कटरीना कैफ को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि वह सालों से ऐसी ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं, जिसमें उनकी पाकिस्तानी साथी माहिरा खान और अन्य लोगों को निशाना बनाया गया था। अली जफर ने कहा, ‘आज मैं बात करने जा रहा अपनी कोलीक बॉलीवुड स्टार, जिनके साथ मैंने बॉलीवुड में काम किया था। बहुत ज्यादा बातें हो रही हैं कि पहले ऐसे दिखती थीं, अब ऐसी दिखती हैं। तो मैंने पहले भी इस पर बारे में बात की है। अपने यहां साथ में काम करने वाली एक्ट्रेसेस जैसे माहिरा खान और ऐसी बहुत सारी महिलाओं को बोला है, जिनको लेकर सवाल उठे कि वो पहले ऐसी दिखती थीं अब ऐसी दिखती हैं।’

हम सभी को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए

अली जफर ने आगे कहा, ‘ मैं इसलिए ये सारी बातें नहीं कर रहा कि मैं कोई तोप हूं। बस ये कहना चाहता हूं कि हम सभी को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए। खासकर एक पुरुष के तौर पर, अगर मैं इस बारे में बात कर रहा हूं, तो मुझे लगता है कि हमारे लिए अपने अंदर झांकना और जरूरी सुधार करना बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी ने जिंदगी में गलतियां की हैं; कोई भी परफेक्ट नहीं है, लेकिन उन गलतियों को पहचानना और उन्हें सुधारना जरूरी है। वहीं, अगर हम पुरुषों के बीच बात करें, तो पुरुष होने के नाते हमें जो विशेषाधिकार मिलता है और जिस तरह से हम एक महिला, उसके शरीर, उसके सोचने के तरीके और उसके जीने के तरीके को देखते हैं, अगर वह हमारे बनाए गए मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो हम तुरंत उस महिला को नीचा दिखाना शुरू कर देते हैं।’

आज के दौर में हर इंसान संघर्षों से गुजर रहा होता है

अली ने सुंदरता के पैमानों के बारे में भी बात की। पाकिस्तानी एक्टर ने कहा, ‘यह गलत है; चीजों को देखने का यह सही तरीका नहीं है। आज के दौर में हर इंसान संघर्षों से गुजर रहा होता है। हमें ये भी पता नहीं होता कि वो अपने जीवन में किन-किन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। इसलिए, हमें लोगों के प्रति दयालु, करुणामय, समझदार, स्वीकार करने वाला और हर किसी की सराहना करने वाला होना चाहिए। एक समय ऐसा आया जब महिलाओं से ‘जीरो फिगर’ की उम्मीद की जाने लगी और पुरुषों से भी ‘सिक्स-पैक एब्स’ की उम्मीदें अवास्तविक हैं। वे सेहतमंद नहीं हैं। हर समय दूसरों की आलोचना करना सही नहीं है। वे सभी इंसान हैं और हममें एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करने की क्षमता है।’ अली जफर का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के कई रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर ज्यादातर लोग अली की बात पर सहमति जताते दिख रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN