Source :- LIVE HINDUSTAN
पार्लर में हमेशा महंगे फेशियल कराने की जरूरत नहीं होती है। घर पर ही आप नेचुरल चीजों से ये 3 स्टेप फेशियल कर सकती हैं। ये स्किन को सॉफ्ट, ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही चेहरे की स्किन ज्यादा हेल्दी बनी रहती है।
ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर में फेशियल कराती हैं। फेशियल से तुरंत निखार तो आ जाता है, लेकिन हर बार पार्लर में महंगा खर्चा करना पॉसिबल नहीं होता। ऐसे में घर पर ही नेचुरल फेशियल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सिर्फ 3 स्टेप में घर की चीजों से ही आप फेशियल कर सकती हैं। ये त्वचा को गहराई से क्लीन करता है, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो देखने को मिलता है। मानसून में आपको खासतौर से ये फेशियल हफ्ते या दस दिन में एक बार जरूर करना चाहिए। ये फेशियल रूटीन आपकी स्किन से धूल-मिट्टी, एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने और स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में काफी मदद करता है। वैसे भी कई तीज-त्यौहार आने वाले हैं, तो ये फेशियल आपको अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर ही लेना चाहिए।
सिर्फ 3 स्टेप में घर बैठे करें DIY फेशियल
स्टेप 1- चेहरे की डीप क्लींजिंग करें
फेशियल का पहला स्टेप होता है, चेहरे को डीप क्लीन करना। इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चा दूध एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है, जो स्किन पर जमी डेड स्किन, ब्लैक हेड, व्हाइट हेड को रिमूव करने में हेल्प करता है। साथ ही इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ब्राइट करने में भी मदद करता है। बस आपको थोड़ा सा कच्चा दूध ले कर अपने चेहरे पर 1-2 मिनट के लिए जेंटली मसाज करना है। इससे चेहरा इंस्टेंटली काफी सॉफ्ट और हाइड्रेटेड नजर आएगा।
स्टेप 2- चेहरे को जेंटली स्क्रब करें
फेशियल के दूसरे स्टेप में आपको चेहरे के लिए एक स्क्रब तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा चावल का आटा, बेसन और कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस नेचुरल स्क्रब से आपको अपने फेस पर 1-2 मिनट के लिए जेंटली मसाज करना है, फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लेना है। ये स्क्रब चेहरे पर जमी डेड स्किन, एकस्ट्रा ऑयल और धूल मिट्टी को रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही टैनिंग और डलनेस को भी दूर करता है।
काम की टिप- अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ऑयली है, तो आप कच्चे दूध की जगह गुलाबजल या सादे पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप 3- एलोवेरा जेल से करें चेहरे की मसाज
तीसरे स्टेप में आपको सिर्फ एक अच्छे मॉइश्चराइजर से चेहरे की मसाज करनी है। इसके लिए एलोवेरा जेल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, साथ ही रेडनेस, खुजली जैसी प्रॉब्लम्स में स्किन को सूदिंग रखने का काम करता है। इसके अलावा एलोवेरा जेल कुछ हद तक टैनिंग को कम करने में भी मदद कर सकता है, जिससे त्वचा ज्यादा ब्राइट, ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आ सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- आमतौर पर ये फेशियल हर स्किन टाइप को सूट हो जाता है, लेकिन अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसेटिव है तो पैच टेस्ट करना जरूरी है।
- हफ्ते में 1 से ज्यादा बार ये फेशियल न करें। वरना ओवर एक्सफोलिएशन से स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है।
- चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी या बहुत ज्यादा पिंपल-एक्ने हों, तब भी इस फेशियल को अवॉइड करना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




