Home rss world hindi पिता से निजी खुन्नस निकाल रहे, रिश्तेदारों को किया गायब; इमरान के...

पिता से निजी खुन्नस निकाल रहे, रिश्तेदारों को किया गायब; इमरान के बेटे का मुनीर पर गंभीर आरोप

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इमरान खान और उनके परिवार के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इमरान के छोटे बेटे कासिम ने आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाया है। पाकिस्तान के शक्तिशाली आर्मी चीफ पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ निजी खुन्नस निकाल रहे हैं।

इमरान खान और उनके परिवार के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इमरान के छोटे बेटे कासिम ने आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाया है। पाकिस्तान के शक्तिशाली आर्मी चीफ पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ निजी खुन्नस निकाल रहे हैं। साथ ही इस बात का भी डर जताया है कि उनके पिता को जेल में धीरे-धीरे मौत की तरफ धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान की सरकार घबरा गई है। स्काई न्यूज पर एक भावुक इंटरव्यू में इमरान के बेटे ने गिरफ्तार किए गए तमाम रिश्तेदारों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इमरान की तीन बहनों-अलीमा खान, उज्मा खान और नूरीन नियाजी को उठा लिया गया है। यह लोग इमरान खान को रिहा करने के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने वाली थीं।

इमरान खान के बेटे कासिम ने कहा कि मेरी सभी बुआ और उनके परिवार को नकाबपोश बंदूकधारियों ने आधी रात को उनके घर से उठा लिया। उन लोगों के खिलाफ कोई आरोप तय नहीं किया गया है। उन सभी को कहां पर रखा गया है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हम लोग परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। यह बहुत ज्यादा परेशान करने वाली बात है। कासिम ने आशंका जताई है कि बहुत जल्द कहीं उनके परिवार के साथ भी यही सुलूक न किया जाए। वहीं, इमरान की तीनों बहनों के वकील का कहना है कि उन सभी के खिलाफ पब्लिक में अशांति फैलाने का आरोप है। इसके लिए उन सभी को हिरासत में लिया गया है और 30 दिनों के लिए जेल में रखा गया है।

कासिम ने हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि अधिकारियों ने उनके रिश्तेदारों के घरों में जबरन प्रवेश किया और बिना कोई स्पष्टीकरण या गिरफ्तारी का कारण बताए उन्हें वाहनों में बैठा लिया। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि यह आपराधिक व्यवहार है। इसे माफ नहीं किया जा सकता। पीटीआई के प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने सोशल मीडिया पर कहा कि पंजाब पुलिस ने इमरान खान की दोनों बहनों को उनके बच्चों और अलीमा खान के बेटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बख्तरबंद वाहन में किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

अधिकारियों की इस चिंता पर कि इमरान की बहनें, अशांति फैला सकती थीं-कासिम ने कहा कि सरकार हमारे पिता की लोकप्रियता से दहशत में है। बस इतनी सी बात है। किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन होता है तो वह इस सरकार की ताकत के खिलाफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे फुफेरे भाई-बहन और मेरी बुआ लोग आमतौर पर खामोश ही रहते हैं। केवल मेरी अलीमा बुआ थोड़ा मुखर हैं। सबसे पहले उन्हें ही जेल में डाला गया। इसके बाद से उन्होंने चुन-चुनकर मेरे सभी कजिन्स और बुआ को जेल में डाला है। इसमें मेरे कजिन शहरेज के बेटे भी हैं। दोनों कुछ वक्त के लिए लापता थे, लेकिन खुशकिस्मती से अब ठीक हैं।

कासिम ने आगे कहा कि इन लोगों में बिल्कुल इंसानियत नहीं है। वह किसी का सम्मान नहीं करते। वह लोग, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को भी मौत के घाट उतार देंगे। उनके लिए यह मैटर नहीं करता कि कौन क्या है। अपने पिता इमरान खान को जेल में रखे जाने को लेकर कासिम ने कहा कि सरकार उनकी जान लेना चाहती है। इन लोगों ने उनकी हत्या कराने की कोशिश की। अब उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और धीमे-धीमे उनकी जान लेने की कोशिश की जा रही है। उनके सभी करीबियों को खत्म करने की फिराक में है सरकार।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN