Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/amp_1781703301558_1781703309472_6f7eb041-1872-4c01-96e7-3ee808ca363e.jpgपीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है, लेकिन उनके इस पोस्ट को देखकर टॉलीवुड फैंस खुश हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। लेकिन सबका ध्यान बैकग्राउंड म्यूजिक में गया जो टॉलीवुड फैंस को खासकर पसंद आया। जो गाना पीएम ने यूज किया है वो अल्लू अर्जुन की फिल्म का है। लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म आ रही है एए23 जिसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्र ने कंपोज किया है। इतना ही नहीं इस पोस्ट पर अल्लू ने भी रिएक्ट किया है।
क्या है पीएम मोदी का पोस्ट
दरअसल, पीएम ने अपनी फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मान किया है। फोटो शेयर कर पीएम ने लिखा, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस का सम्मान पाकर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं यह अवॉर्ड भारत और स्लोवाकिया की दोस्ती को डेडिकेट करता हूं।’
अल्लू ने किया लाइक
इस पोस्ट को ना सिर्फ अल्लू अर्जुन ने लाइक किया बल्कि पवन कल्याण और उनकी पत्नी और रिद्धिमा कपूर साहिनी ने भी लाइक किया है। अल्लू अर्जुन के फैंस ने तो इस पर खूब कमेंट किए। एक ने लिखा कि मोदी जी ने अनिरुद्ध का म्यूजिक यूज किया है। एक ने लिखा कि भाई की मूवी का गाना। एक ने लिखा भाई हर जगह है।
अल्लू की फिल्में
बता दें कि इसी साल जनवरी में लोकेश और अल्लू अर्जुन ने अनाउंसमेंट की दोनों साथ में फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बता दें कि अल्लू की साल 2020 में फिल्म आई थी अला वैकुंठपुरमलो। इस फिल्म के बाद अल्लू ने 5 साल पुष्पा के दोनों पार्ट्स को दिए। पुष्पा द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी और पुष्पा 2 साल 2024 में।
दीपिका पादुकोण के साथ भी आएंगे नजर
वहीं एए23 के बाद अल्लू की फिल्म आएगी राका जो एटली के साथ आ रही है। इस फिल्म में अल्लू के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। दीपिका और अल्लू पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
एटली ने दीपिका के लिए रखा खास ध्यान
एटली इस फिल्म को ग्रैंड बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण जो प्रेग्नेंट हैं, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि एटली ने उनका खास ध्यान रखा है। दीपिका के जो इन्टेंस एक्शन सीन हैं, उनके लिए एटली ने बॉडी डबल रखा है। वहीं प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने दीपिका का स्क्रीन स्पेस कम नहीं किया बल्कि उन्हें भी अल्लू जितनी महत्वपूर्णता दी है।
फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







