Source :- LIVE HINDUSTAN
पुराना टीवी रिमोट खराब होने के बाद भी बेकार नहीं होता। इसे बच्चों के लर्निंग टूल, DIY इलेक्ट्रॉनिक्स, नॉन-स्लिप ग्रिप और कई दूसरे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें 4 आसान तरीके।
घर में TV बदलने के बाद या नया सेट-टॉप बॉक्स लगने पर पुराना रिमोट अक्सर किसी कोने में पड़ा रह जाता है। कई बार रिमोट काम करना बंद कर देता है और हम उसे सीधे कबाड़ समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पुराना टीवी रिमोट पूरी तरह बेकार नहीं होता? इसके अंदर और बाहर मौजूद कई छोटे-छोटे पार्ट्स घर में अलग-अलग काम आ सकते हैं। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट में पुराने TV रिमोट को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल करने के 4 आसान तरीके बताए गए हैं। इनमें पुराने रिमोट को बच्चों के लिए लर्निंग टूल बनाने से लेकर DIY इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोजेक्ट में इसके पार्ट्स इस्तेमाल करने तक के तरीके शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव
1. पुराने रिमोट को Universal Remote की तरह करें इस्तेमाल
अगर आपका पुराना रिमोट देखने में पुराना है लेकिन अभी भी काम करता है, तो उसे तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं है। कई पुराने IR यानी Infrared रिमोट दूसरे compatible डिवाइस के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कुछ यूनिवर्सल रिमोट ऐप्स के जरिए पुराने रिमोट को अलग-अलग डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, यह डिवाइस और रिमोट की compatibility पर निर्भर करेगा। इसलिए पहले रिमोट की बैटरी चेक करें और उसके बटन और सेंसर को साफ करके देखें। कई बार रिमोट सिर्फ बैटरी खत्म होने या बटन पर धूल जमने की वजह से काम नहीं करता। ऐसे में मामूली सफाई के बाद यह दोबारा चल सकता है।
2. बच्चों के लिए बन सकता है Learning Tool
घर में छोटे बच्चे हैं तो खराब रिमोट उनके लिए एक आसान लर्निंग टूल बन सकता है। बच्चे वैसे भी रिमोट के बटन दबाने में काफी दिलचस्पी लेते हैं। ऐसे में खराब रिमोट उन्हें असली टीवी या सेट-टॉप बॉक्स के रिमोट से दूर रखने का एक तरीका हो सकता है। छोटे बच्चों को रिमोट देते समय उनकी निगरानी करना जरूरी है, क्योंकि इसके अंदर छोटे पार्ट्स होते हैं।
3. DIY Electronics में आएंगे काम
अगर आपको DIY electronics या Arduino जैसे छोटे प्रोजेक्ट पसंद हैं तो पुराना रिमोट काफी काम का हो सकता है। इसके अंदर IR LED, resistors, रबर बटन पैड और छोटा सर्किट बोर्ड जैसे पार्ट्स मिलते हैं। इन पार्ट्स को अलग करके बेसिक इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. रिमोट के Rubber Button Pad का करें इस्तेमाल
पुराने रिमोट के अंदर लगा रबर बटन पैड भी काफी काम का हो सकता है। यह वही रबर शीट होती है जिस पर रिमोट के सारे बटन बने होते हैं। यह मटेरिअल हाथ में पकड़ने पर काफी ग्रिप देता है। इसे छोटे सामान के नीचे लगाकर नॉन-स्लिप ग्रिप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे छोटा फोन स्टैंड, लैंप बेस या हिलने वाली छोटी चीज के नीचे इसे लगाया जा सकता है।
पुराना Remote फेंकने से पहले ये काम जरूर करें
पुराने रिमोट को दोबारा इस्तेमाल करने या खोलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले उसकी बैटरी निकाल दें। अगर बैटरी लंबे समय तक रिमोट के अंदर पड़ी रहे तो leak होने का खतरा हो सकता है। पुराना टीवी रिमोट भले ही देखने में छोटा और बेकार लगे, लेकिन इसमें मौजूद पार्ट्स और मटेरियल कई तरह से दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे पैसे की बड़ी बचत भले न हो, लेकिन घर में पड़े बेकार सामान का काम निकल जाता है और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को कम करने की दिशा में एक छोटा कदम जरूर उठता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




