Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/3_june_crime_thriller_1780478364516_1780478372213_444400db-ab69-4357-9726-4e411835f427.jpg

अमेजन प्राइम वीडियो पर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स देख आपको दिमाग धूम जाएगा। 

क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ बनाने वाले डायरेक्टर जीथु जोसेफ की एक और फिल्म है जो इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। यूं तो ये फिल्म साल 2022 में आई थी, लेकिन इसकी जबरदस्त कहानी और ट्विस्ट की वजह से इस फिल्म को लोग आज भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को रीकमंड कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘कूमन’ (Kooman) है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी गिरीश के इर्द-गिर्द घूमती है। गिरीज केरल-तमिलनाडु बॉर्डर के पास बसे एक गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी करता है। गिरीश का दिमाग यूं तो बहुत तेज होता है, लेकिन गांववाले और उसके साथी पुलिसकर्मी उसे ज्यादा भाव नहीं देते। कहानी में ट्विस्ट तक आता है जब उसका नया सीनियर ऑफिसर उसकी बेइज्जती करता है।

फिर क्या होता है?

अपने ही डिपार्टमेंट को नीचा दिखाने के लिए गिरीश चोरियां करना शुरू करता है। धीरे-धीरे उसे चोरी करने की आदत हो जाती है। कहानी में असली रोमांच तब आता है, जब एक रात गिरीश अनजाने में एक ऐसे सीरियल किलर को देख लेता है।

फिल्म की अच्छी बातें

1. गिरीश का किरदार आसिफ अली ने निभाया है। उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी है।

2. जीथु जोसेफ की ये खासियत है कि वह कहानी को बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं और फिर अचानक गियर बदलते हैं। ‘कूमन’ का पहला हाफ जहां एक चोर-पुलिस के ड्रामे जैसा लगता है, वहीं दूसरा हाफ एक साइकोलॉजिकल और डार्क थ्रिलर का रूप ले लेता है।

3. फिल्म सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि ये समाज की उस कड़वी सच्चाई को भी दिखाती है जहां आज भी लोग अंधविश्वास और तांत्रिकों के चक्कर में आकर अपनों की जान दांव पर लगा देते हैं।

क्या होता है कूमन का मतलब?

‘कूमन’ का मतलब मलयालम में ‘उल्लू’ होता है, जो रात के अंधेरे में जागता है और सब कुछ देखता है।

कहां देख सकते हैं ये फिल्म?

इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

क्यों देखें?

अगर आप ‘दृश्यम’ के फैन हैं और एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसकी स्क्रिप्ट अच्छी हो और जो क्लाइमेक्स तक आपको बांधकर रखे, तो ‘कूमन’ आपके लिए एक मस्ट-वॉच फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN