Home LIFESTYLE NEWS HINDI पूड़ी बनाते हुए ना करें ये 3 गलतियां, सोख लेंगी तेल और...

पूड़ी बनाते हुए ना करें ये 3 गलतियां, सोख लेंगी तेल और फूली-फूली भी नहीं बनेंगी!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Mistakes: पूड़ी ज्यादा ऑयली बनती हैं या सही से फूलती नहीं हैं, तो हो सकता है कि आप ये 3 गलतियां कर रहे हों। इन कॉमन कुकिंग मिस्टेक्स की वजह से पूड़ी तेल सोख लेती हैं और इनका टेक्चर भी सही नहीं आता।

पूड़ी खाने का मजा तभी है, जब ये गरमा-गरम और फूली-फूली बनें। वैसे तो पूड़ी बनाने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है, लेकिन कई लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उनकी पूड़ी फूलती ही नहीं हैं। तेल में डालने पर ये फ्लैट रह जाती हैं और ढेर सारा ऑयल भी एब्जॉर्ब कर लेती हैं। दरअसल परफेक्ट पूड़ी बनाने के लिए आपको अलग से कुछ मिलाने की जरूरत नहीं होती है, बस आटा गूंथने और पूड़ी को तलने से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखनी होती हैं। अक्सर लोग यहीं गलतियां कर देते हैं, जिससे पूड़ी तेल में जाने के बाद चपटी ही रह जाती है और ढेर सारा तेल सोख लेती है। तो चलिए आज इन्हीं गलतियों के बारे में जानते हैं और साथ ही पूड़ी और टेस्टी बनाने की कुछ टिप्स भी।

इन गलतियों की वजह से ऑयली बनती हैं पूड़ी

गलती 1- आटा बहुत सॉफ्ट गूंथना

रोटी बनाने लिए आटा थोड़ा सॉफ्ट ही गूंथा जाता है। लेकिन अगर आप पूड़ी के लिए भी नरम आटा लगा देंगे तो वो ज्यादा तेल सोख लेंगी और ठीक से फूलेंगी भी नहीं। ज्यादातर लोग पूड़ी और रोटी का आटा सेम ही लगा देते हैं और वहीं गलती हो जाती है।

कैसे करें फिक्स- अगली बार जब पूड़ी बनाएं तो आटे में एक साथ पानी डालने के बजाए थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और सख्त सा आटा गूंथ कर तैयार करें। पूड़ी कम तेल सोखेगी और ठीक से फूलेगी भी।

गलती 2- आटा गूंथने के बाद रेस्ट ना देना

कई लोग आटा गूंथने के बाद तुरंत पूड़ी बनाने लग जाते हैं, इससे भी पूड़ी ज्यादा ऑयली बन सकती हैं। दरअसल आटे को कुछ देर सेट होने के लिए रखना जरूरी होता है। अगर आप उसे रेस्ट नहीं दे रहे हैं, तो ग्लूटेन रिलेक्स नहीं होता है और पूड़ी फूलने में मुश्किल होती है।

कैसे करें फिक्स- आटा लगाने के बाद उसे 10-15 मिनट के लिए रेस्ट दें, उसके बाद ही पूड़ी बनाएं। अगर आप बहुत कम तेल वाली पूड़ी बनाना चाहते हैं तो आटा लगाने के बाद उसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। ऐसा करने से ग्लूटेन हार्ड हो जाता है और पूड़ी कम तेल एब्जॉर्ब करती हैं।

गलती 3- ठंडे तेल में पूड़ी तलने डाल देना

पूड़ी के ऑयली होने और सही से ना फूलने के पीछे एक बड़ी वजह है, तेल का तापमान सही ना होना। अगर तेल ठीक से गर्म नहीं है और आप उसमें पूड़ी तलने के लिए डाल देते हैं, तो पूड़ी फ्राई होने के बजाए ज्यादा देर तेल में रहती है। इससे वो ज्यादा तेल एब्जॉर्ब कर सकती है और ठीक से फूलती भी नहीं है।

कैसे करें फिक्स- पूड़ी तलने के लिए सबसे पहले तेल को अच्छे से गर्म होने दें। इसे चेक करने के लिए आप एक छोटा सा आटे का टुकड़ा डालकर भी चेक कर सकते हैं। अगर वह डालते ही धीरे-धीरे ऊपर आ जाए और उसके आसपास बुलबुले बनने लगें, तो तेल पूड़ी के लिए तैयार है।

ये दादी-नानी वाली ट्रिक भी आएगी काम

पूड़ी तलने से पहले गर्म तेल में थोड़ा सा नमक मिला दें। दादी-नानी वाली इस ट्रिक से भी आपकी पूड़ी काफी कम तेल एब्जॉर्ब करेंगी। दरअसल इस तेल में फ्राई होने वाली चीजों के आसपास एक पतली लेयर बन जाती है, जिससे तेल कम एब्जॉर्ब होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN