Home rss world hindi पूरी सरकार को पता था Nvidia सीईओ जेन्सन हुआंग का चक्कर चल...

पूरी सरकार को पता था Nvidia सीईओ जेन्सन हुआंग का चक्कर चल रहा है? क्यों कुछ नहीं किया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। एक ओर जहां कंपनी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि FBI मामले की जांच कर रही है। साथ ही उन्होंने खुद भी इसमें शामिल होने के संकेत दिए हैं।

Nvidia सीईओ मामले में अब अमेरिकी सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग से जुड़ा एक गोपनीय मेमो सरकार को मिला था, जिसे लेकर वॉर्निंग भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डेमियन मर्फी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि इस बारे में उसी दिन जांच हो जानी चाहिए थी।

पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डेमियन मर्फी ने कहा है कि इस बात पर हैरानी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोपों को कथित तौर गंभीरता से नहीं लिया। टाइम्स एक्सिस और टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जांच उसी दिन हो जानी थी। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि सरकार को एलिस हुआंग से जुड़ी कंपनी के बारे में पत्र भी लिखा गया था और यह बात गुप्त नहीं थी।

ट्रंप सरकार पर बड़े आरोप

मर्फी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस दिन FBI और इंटेलिजेंस कम्युनिटी के अन्य काउंटर इंटेलिजेंस विभागों के साथ मिलकर एक जांच होनी चाहिए थी। यह सुनकर सच में हैरानी होती है कि राष्ट्रपति ने इन आरोपों को कथित तौर पर गंभीरता से नहीं लिया। और ऐसा सिर्फ मार्को रुबियो के मामले में नहीं है, जिन्होंने इस बारे में चेतावनी देने की कोशिश की थी।’

उन्होंने कहा, ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट बनने से पहले, वे सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी के चेयरमैन थे। इसलिए, उन्हें अच्छी तरह पता है कि ऐसी स्थितियां कैसे बन सकती हैं और वे इनकी गंभीरता को भी बखूबी समझते हैं।’

मेगास्पीड के खिलाफ पत्र लिखा गया

पूर्व एनएसए ने बताया है कि मेगास्पीड को लेकर सरकार को एक पत्र भी लिखा गया था। उन्होंने कहा, ‘मैं यह भी बताना चाहूंगा कि ओक्लाहोमा के सीनेटर टॉम कॉटन, जो एक वरिष्ठ रिपब्लिकन हैं और अभी सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी के चेयरमैन भी हैं, उन्होंने अक्टूबर 2025 में कॉमर्स डिपार्टमेंट को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने ‘मेगास्पीड’ नाम की कंपनी को लेकर गंभीर चिंताएं जताई थीं। वही कंपनी, जिससे एलिस हुआंग जुड़ी हुई थीं।’

उन्होंने कहा, ‘यह कोई गुप्त बात नहीं थी। वाशिंगटन में लगभग एक साल से लोग खुलकर इस बारे में चिंता जता रहे थे। और अब जब हम इसके बारे में सुन रहे हैं और यह बात प्रेस में आ रही है, तो यह वाकई काफी चौंकाने वाला है।’

FBI से जांच करा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इसे लेकर FBI यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की भी जांच चल रही है। उन्होंने कहा था, ‘मुझे पता है कि एफबीआई किसी अन्य पहलू से भी इस मामले की जांच कर रहा है और मुझे लगता है कि हुआंग को कोई परेशानी नहीं होगी।’ ट्रंप ने संकेत दिया कि वह खुद भी इस खुफिया जांच में सीधे तौर पर शामिल हो सकते हैं।

एलिस हुआंग पहले चीन में टेलीविजन पत्रकार थीं। इसके बाद वह सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में शीर्ष अधिकारी बनीं। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक बन गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN