Home मनोरंजन समाचार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस नई सिंगर को भेजा था थैंक्यू...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस नई सिंगर को भेजा था थैंक्यू का लेटर, 36 साल बाद भी ताजा हैं यादें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/ddsydfddfrdb_1782189625414_1782189637313_170befba-e111-42ff-b19a-bfe7e109811e.jpg

देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी म्यूजिक सुनना पसंद करते थे। ऐसे ही उन्होंने के दिन इंडस्ट्री की इस नई सिंगर को एक थैंक्यू लेटर भेज दिया था। राजीव ने उस सिंगर के गाने की तारीफ की और दूरदर्धन के एक शो के लिए सुझाव भी दिया।

सिनेमा और पॉलिटिशियन का हमेशा से गहरा कनेक्शन रहा है। एक वो समय था जब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी देश के एक्टर्स के साथ सिनेमा को आगे बढ़ाने की बातें करते थे। समय के साथ पॉलिटिशियन की नई जनरेशन में भी सिनेमा और म्यूजिक के लिए प्यार दिखा। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी तो इंडियन पॉप म्यूजिक को इतना पसंद करते थे कि उन्होंने एक दफा एक सिंगर को लेटर लिखकर भेज दिया था। ये सिंगर थीं अलीशा चिनॉय।

राजीव गांधी से मुलाकात

अलीशा चिनॉय को अपनी मधुर आवाज और पॉप म्यूजिक में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने मेड इन इंडिया समेत कई यादगार गाने गाए हैं। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि एक बार राजीव गांधी ने इस पॉप सिंगर को अपने हाथ का लिखा हुआ थैंक्यू लेटर भेजा था। अलीशा चिनॉय ने हाल में एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उस समय के पॉपुलर ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर जुबिन मेहता के सम्मान में शो हो रहा था। ये 1989 की बात है। इस शो में कई पॉप आर्टिस्ट मौजूद थे उनमें से एक वो खुद भी थीं। इसी शो में राजीव गांधी आए हुए थे। अलीशा की उस समय देश के पीएम से मुलाकात हुई। साथ में तस्वीरें ली। इसी दौरान सिंगर को पता चला कि देश के प्रधानमंत्री भी एक म्यूजिक लवर हैं। ऐसे में उन्होंने अपने हिंदी पॉप गानों का एक केसेज राजीव गांधी को भेज दिया। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पीएम राजीव गांधी इस लेटर का जवाब देंगे। लेकिन 27 मई 1989 को राजीव गांधी ने अलीशा चिनॉय के लिए एक थैंक्यू लेटर लिखा और उन्हें भेजा।

राजीव गांधी ने की थी गानों की तारीफ

इस लेटर में राजीव गांधी ने अलीशा चिनॉय को हिंदी पॉप सॉन्ग का कैसेट भेजने के लिए उनका धन्यवाद किया। पीएम ने लिखा था कि उन्होंने कैसेट के गाने सुने हैं और बहुत एन्जॉय भी किया। राजवी गांधी ने आगे अलीशा के गाने प्राइज पोजेशन की भी तारीफ की। इसके साथ ही पीएम ने दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाली म्यूजिकल सीरीज पॉपटाइम को प्रोड्यूस करने का सुझाव भी दिया।

अलीशा के हिट गाने

बता दें, अलीशा चिनॉय ने कई शानदार गाने गाए हैं। उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई म्यूजिक एल्बम को आवाज दी। फिल्मों में हिट गाने दिए। फिल्म बंटी और बबली का गाना ‘कजरा रे’, धूम 2 का ‘क्रेजी किया रे’, डॉन 2 का ‘आज की रात’ जैसे गानों को आवाज दी। अलीशा का सबसे हिट गाना फिल्म मिस्टर इंडिया था जिसे श्रीदेवी और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था। वो गाना था ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात, I love you’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN