Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO ने भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। OPPO के इस फैसले का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है। जिन लोगों ने इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की योजना बनाई थी, उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
OPPO ने अपने कई पॉपुलर मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की A6, A6 Pro और F33 सीरीज अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में जो ग्राहक इन फोन को खरीदने की प्लानिंग बना रहे थे, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कीमतें बढ़ने का ट्रेंड देखने को मिला है। कई कंपनियां बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों का हवाला देकर कीमतों में बदलाव कर रही हैं। अब OPPO ने जिन फोन की कीमतें बढ़ाई हैं, वे कंपनी की A और F सीरीज का हिस्सा हैं।
OPPO A6 Pro खरीदना अब पड़ेगा 3,000 रुपये महंगा
OPPO A6 Pro फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 23,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 26,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये हो गई है। यानी दोनों वेरिएंट्स पर ग्राहकों को अब 3,000 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे।
| OPPO A6 5G | Launch price | Current price | Revised price |
|---|---|---|---|
| 4GB + 128GB | Rs 17,999 | Rs 21,999 | Rs 23,999 |
| 6GB + 128GB | Rs 19,999 | Rs 23,999 | Rs 25,999 |
| 6GB + 256GB | Rs 21,999 | Rs 25,999 | Rs 27,999 |
OPPO A6 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी 2,000 रुपये
OPPO A6 5G सीरीज के खरीदारों को भी अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। फोन का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पहले 15,499 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 17,499 रुपये हो गई है। इसी तरह 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये हो गई है। वहीं, 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 20,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये में मिलेगा। यानी A6 5G सीरीज के हर मॉडल पर 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
OPPO F33 की कीमत में भी हुआ बदलाव
OPPO F33 लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई थी। कंपनी ने इस मॉडल की कीमत में भी लगभग 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जिससे इसका नया प्राइस टैग 34,999 रुपये के करीब पहुंच गया है।
| OPPO F33 5G | Launch price | Revised price |
|---|---|---|
| 6GB + 128GB | Rs 31,999 | Rs 34,999 |
| 8GB + 128GB | Rs 34,999 | Rs 36,999 |
| 8GB + 256GB | Rs 37,999 | Rs 39,999 |
OPPO F33 Pro खरीदने के लिए भी खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
OPPO F33 Pro सीरीज के ग्राहकों को भी इस फैसले का असर झेलना पड़ेगा। यह फोन पहले 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत करीब 40,999 रुपये तक पहुंच गई है। यानी इस मॉडल पर भी लगभग 3,000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



