Home rss world hindi पेजर लेकर UN की सभा में पहुंचे नेतन्याहू; जमकर हुई हूटिंग, खाली...

पेजर लेकर UN की सभा में पहुंचे नेतन्याहू; जमकर हुई हूटिंग, खाली हॉल में दिया भाषण

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायल प्रधानमंत्री के द्वारा कही गई बातों का विरोध हुआ। दुनिया भर के दर्जनों राजनयिकों ने हूटिंग की और विरोध जताते हुए हॉल से बाहर चले गए।

ईरान सहित कई मुस्लिम देशों पर हमलों को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पक्ष रखने के लिए जब वह पहुंचे तो सभागार से उठकर कई लोग चले गए। जनरल असेंबली की ज्यायादातर सीटें खाली थीं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक पेजर दिखाया और वहां मौजूद लोगों को लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के खिलाफ सितंबर 2024 में इजरायल द्वारा किए गए ऑपरेशन की याद दिलाई। नेतन्याहू ने कहा कि पिछले तीन सालों में इजरायली सैनिकों ने सात मोर्चों पर युद्ध लड़ा है। उन्होंने कहा, “क्या आप न्यू जर्सी के आकार के किसी ऐसे देश के बारे में जानते हैं जो तीन साल तक सात मोर्चों पर लड़ सके?”

इजरायल प्रधानमंत्री के द्वारा कही गई बातों का विरोध हुआ। दुनिया भर के दर्जनों राजनयिकों ने हूटिंग की और विरोध जताते हुए हॉल से बाहर चले गए। उन्हें सिर्फ अपनी टीम का समर्थन मिला, जो खड़े होकर तालियां बजा रहे थेष सत्र के अध्यक्ष शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अपील कर रहे थे। जो लोग उनसे मुंह मोड़कर जा रहे थे उनसे नेतन्याहू ने कहा, “अगर कोई और नैतिक रूप से कायर व्यक्ति है जिसने अभी तक यह हॉल नहीं छोड़ा है तो कृपया अभी वह चले जाएं।”

ईरान को हत्यारा तक कहा

नेतन्याहू ने ईरान के बारे में बहुत कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे हत्यारी तानाशाही कहा। उन्होंने कहा, “मैंने ईरान की हत्यारी तानाशाही को परमाणु बम और ऐसे परमाणु हथियार बनाने से रोकने का संकल्प लिया था, जिनका मकसद इजरायल को नष्ट करना था और जिनसे पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा हो सकता था।”

ममदानी पर लगाए कई आरोप

नेतन्याहू ने न्यूयार्क के महापौर जोहरान ममदानी पर आरोप लगाया कि वह गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना करके तथा उनके देश के बारे में झूठ फैलाकर यहां रहने वाले यहूदियों को खतरे में डाल रहे हैं। नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान ममदानी को न्यूयॉर्क का यहूदी विरोधी महापौर करार दिया। नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के एक हिस्से में उस व्यक्ति पर निशाना साधा, जिसने धमकी दी थी कि अगर वह यहां आते हैं उन्हें गिरफ्तार करवा दिया जाएगा।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने ममदानी का नाम लेते हुये अपने संबोधन में कहा, ”ममदानी, जब से आप इस शहर के महापौर निर्वाचित हुये हैं, तब से कई यहूदी न्यूयॉर्क में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। वे मुझसे बात करते हैं, वे मुझसे कहते हैं कि यह वह शहर नहीं है जिसे हम याद करते हैं, यह बहुत जल्दी बदल गया।” आपको बता दें कि ममदानी ने कहा है कि इजरायल की आलोचना करना और फलस्तीनी अधिकारों की वकालत करना यहूदी विरोधी भावना नहीं है।

नेतन्याहू ने गुरुवार को अपने भाषण के दौरान इजरायल के समर्थन के लिए राष्ट्रपति की प्रशंसा की और कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप से बड़ा हमारा कोई साझेदार नहीं रहा है।” इस बीच, एक बयान में ममदानी ने गाजा में इजरायल की कार्रवाई की आलोचना दोहराई। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले हमलों के जवाब में नेतन्याहू द्वारा शुरू किए गए कड़े सैन्य अभियान के बाद से वहां 73,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

उन्होंने बयान में कहा, ”जैसा कि वह बार-बार करते आए हैं, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने भाषण का इस्तेमाल फलस्तीनियों के खिलाफ अपने नरसंहार को सही ठहराने के लिए आधारहीन झूठ को दोहराने में किया। हालांकि कोई भी झूठ इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि वह अब भी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के उस गिरफ्तारी वारंट का विषय हैं, जिसमें (उनके खिलाफ) युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया गया है।”

पिछले साल महापौर चुनाव अभियान के दौरान ममदानी ने कहा था कि वह न्यूयार्क पुलिस को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की ओर से नेतन्याहू के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू करने का निर्देश देंगे। हालांकि, हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया था कि उनके पास इजरायली प्रधानमंत्री को हिरासत में लेने का अधिकार नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN