Source :- LIVE HINDUSTAN
यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मूल के डॉक्टर चिराग पटेल को 8 महीने तक प्रैक्टिस करने से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने पेशेंट के साथ यौन संबंध रखे और उसे बिना किसी आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज किए उसे लगातार दर्द निवारक दवाएं देते रहे।
यूनाइटेड किंगडम (UK) में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को पेशेंट के साथ यौन संबंध रखने के आरोप में 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। न्यूरोसर्जन चिराग पटेल पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला पेशेंट के इलाज के दौरान उसके साथ यौन संबंध रखे। उसे बिना किसी रिकॉर्ड में दर्ज किए बिना दर्द निवारक दवाए भी लिखते रहे। यह दवाई ऐसी होती हैं, जिनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर लत लग सकती है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डॉक्टर चिराग पटेल कॉर्डिफ के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन की भूमिका में काम करते थे। इसी दौरान 2019 में उनकी पहचान ‘पेशेंट A’ से हुई, जो कि कमर में दर्द की शिकायत लेकर उनके पास आई थी। इसके बाद चिराग पटेल ने तीन बार उसका ऑपरेशन किया। दूसरे ऑपरेशन के बाद ही उनके बीच निजी संबंध बन गया, जो कि 6 महीने तक चला। इसके बाद भी डॉक्टर ने बिना किसी मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज किए महिला को दर्द निवारक दवाइयां लिखना जारी रखा।
यूके की अदालत ने पटेल को पेशेंट के साथ यौन संबंध रखने और बिना किसी आधिकारिक सूचना के उसे दर्द निवारक दवाएं लिखने के आरोप में चिराग पटेल को 8 महीने तक किसी भी तरह की प्रैक्टिस करने से रोक दिया है। हालांकि, पटेल ने दावा किया कि उसे अपने कामों पर गहरा पछतावा है। दूसरे ऑपरेशन के बाद उन्हें लगा कि महिला के जीवन में एक डॉक्टर के रूप में उनकी भूमिका समाप्त हो गई है। इसके बाद ही उन्होंने निजी रिश्ता शुरू किया। लेकिन छह महीने के बाद एक बार फिर से उसे दिक्कत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्होंने संबंध खत्म कर लिया। दवाइयां देने के आरोप पर पटेल ने कहा कि महिला द्वारा उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था, इसलिए वह दवाइयां लिखते रहे।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर चिराग पटेल कार्डिफ के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में सीनियर न्यूरोसर्जन के रूप में 2018 से काम कर रहे हैं। पेशेंट A जिस बीमारी का इलाज करवाने के लिए आई थी, उसके लिए केवल चिराग पटेल ही वहां उपलब्ध थे। ऐसे में 2019 में उन्होंने महिला का पहला ऑपरेशन किया और अगस्त 2019 में दूसरा ऑपरेशन हुआ। दोनों ही ऑपरेशन सफल साबित हुए। इसके बाद दोनों के बीच में बातचीत होने लगी, जो कि बाद में निजी संबंधों में बदल गई।
दूसरे ऑपरेशन के बाद दोनों के बीच में यौन संबंध बनना शुरू हो गए। डॉक्टर के वकील के मुताबिक सितंबर 2019 से लेकर जनवरी 2020 तक दोनों के बीच में यह संबंध रहे, लेकिन जैसे ही महिला को दोबारा बीमारी के लक्षण दिखना शुरू हुए, पटेल ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद जब महिला ने दिखाने की कोशिश की, तो उस सामान्य प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा।
इसके बाद तीसरा ऑपरेशन हुआ, लेकिन दोनों के बीच संबंध बिगड़ जाने के बाद पेशेंट A ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







