Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/prakash_raj_10_october_1791548153695_vvDu_1791548158929_ZM2B_b0561ac4-aee2-48b5-ab99-c211f7a18c97_dZN1.pngशनिवार को जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन से पहले, उत्तर प्रदेश को नई दिल्ली से जोड़ने वाली लगभग दो दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसकी वजह प्रदर्शन की सूचना देर से देना, पहले दिए गए आश्वासनों का पालन नहीं करना और निर्देशों का उल्लंघन करना बताया है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश को नई दिल्ली से जोड़ने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में प्रकाश राज भड़क गए।
भड़के एक्टर प्रकाश राज
अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने फिल्म ‘सिंघम’ में अपने चर्चित किरदार जयकांत शिकरे का जिक्र करते हुए कहा, “नागरिकों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है और जब देश विरोध कर रहा है, तो उन्हें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। ट्रेनें रद्द की जा रही हैं, लोगों को घरों से उठाया जा रहा है और पुलिस अनुमति नहीं दे रही है। किस बात का डर है? पैर तले क्या हिल रहा है? चीटिंग करता है तू, चीटिंग! नहीं चलेगा!”
हाल ही में अभिजीत दीपके से मिले थे प्रकाश राज
प्रकाश राज हाल ही में बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP और नागरिक समाज की ओर से आयोजित ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस परेशान कर रही है और अवैध रूप से हिरासत में ले रही है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के छात्र कार्यकर्ताओं का दावा है कि दिल्ली आते समय महाराष्ट्र के भुसावल और मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने उन्हें जबरन ट्रेन से उतारकर हिरासत में लेने की कोशिश की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




