Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार प्रभास का जन्मदिन: फैंस को मिला गिफ्ट! ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से...

प्रभास का जन्मदिन: फैंस को मिला गिफ्ट! ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से एक्टर का ‘भैरवा’ अवतार रिवील

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/kalki_2898_ad_sequel_23_10_1792733733946_zdle_1792733738037_3LCI_b3d802c5-76de-4669-be4d-3f1d4d110735_OudN.png

Prabhas Birthday: साउथ के रेबिल स्टार प्रभास आज 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने प्रभास के फैंस को खास तोहफा दिया है। 

साउथ के सुपरस्टार प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास को जितना प्यार साउथ में मिलता है, उतना ही पसंद उत्तर भारत में किया जाता है। बाहुबली और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीक्वेंस में प्रभास एक बार फिर भैरवा के रोल में नजर आएंगे।

प्रभास के फैंस को मिला तोहफा

प्रभास के जन्मदिन के मौके पर कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने फैंस को एक तोहफा दिया है। उन्होंने कल्कि 2898 एडी सीक्वल से प्रभास के लुक की एक झलक फैंस को दिखाई। वीडियो के जारी होते ही फैंस कहने लगे कि प्रभास की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

ये भी पढ़ें: कल्कि 2898 एडी के क्रेडिट्स से हटा दीपिका पादुकोण का नाम, मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा

कल्कि 2898 एडी वाले वीडियो में क्या-क्या देखने को मिला?

कल्कि 2898 एडी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो कल्कि 2898 एडी का सेट नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत सेट पर चल रहे काम से होती है। इसके बाद प्रभास का पहला कदमा वीडियो में नजर आता है। फिर जिमी जिब कैमरा नजर आता है और फिर लिखकर आता है- भैरवा इज बैक (भैरवा वापस आ गया है)। वीडियो में फिर भैरवा यानी के प्रभास के सूट की झलक देखने को मिलती है। इसके बाद नाग अश्विन एक्शन बोलते हैं।

फैंस को मिली भैरवा की पहली झलक

एक्शन के बाद कैमरे पर पहली बार प्रभास की झलक आती है। इस वीडियो में प्रभास की सिर्फ बाहरी रूपरेखा (सिलुएट) नजर आती है। प्रभास किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म पर चढ़ते नजर आते हैं। उनके पीछे लाइट्स लगी होती हैं। इसके बाद प्रभास के चेहरे का क्लोजअप दिखाया जाता है। इस क्लोजअप पर लिखकर आता है हैप्पी बर्थडे भैरवा।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?

वीडियो देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

खुद को मिले इस तोहफे को देखकर फैंस काफी खुश हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा- 2000 करोड़ तो पक्के हैं। एक यूजर ने लिखा- भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार, भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो। बहुत सारे यूजर्स ने हैप्पी बर्थडे भैरवा लिखकर प्रभास को जन्मदिन की बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण नहीं होंगी कल्कि 2898 एडी का हिस्सा

कल्कि 2898 एडी की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट साल 2024 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं। कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म के पार्ट 2 की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन और प्रभास तो नजर आएंगे, लेकिन दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें: कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह लेगी साउथ की ये एक्ट्रेस? 4000 करोड़ बजट वाली फिल्म का भी हैं हिस्सा

क्यों दीपिका पादुकोण को पार्ट 2 में नहीं किया गया शामिल

दरअसल, साल 2025 में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि उनके और दीपिका के बीच एक अच्छी ‘पार्टनरशिप’ नहीं बन सकी जिस वजह से दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। इसी के साथ कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने सिर्फ 8 घंटे काम करने की डिमांड रखी थी। फिल्म मेकर्स को दीपिका की ये डिमांड समझ नहीं आई थी और इसी वजह से वो फिल्म से बाहर हो गई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN